suvichar

Behind the scene: शोले के जय और वीरु की तरह लगता है राम और रावण का यह याराना

Updated: रविवार, 19 अप्रैल 2020 (13:42 IST)
रामायण और इसके क‍िरदार तकरीबन रोज ही ट्व‍िटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। कोई दि‍न ऐसा नहीं होता जब सोशल मीड‍िया पर रामायण के क‍िरदारों की चर्चा नहीं होती।

रवि‍वार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक तस्‍वीर देखते ही देखते वायरल हो गई और उसे कई लोगों ने कमेंट और री-ट्वीट कर डाला। मामला था भी बेहद द‍िलचस्‍प।

दरअसल, रामायण राम और रावण के बीच धर्म और अधर्म का युध्‍द था, जाहि‍र है राम और रावण के बीच शत्रुता थी, लेक‍िन अगर ये दोनों कहीं ज‍िगरी यार की तरह हाथ मि‍लाते नजर आए तो क्‍या कहेंगे। या राम और रावण अगर शोले के जय और वीरु के याराने की याद द‍िलाए तो इसे क्‍या कहेंगे।

जी हां, रव‍िवार को ऐसा ही कुछ देखने को म‍िला, ज‍िसमें राम और रावण क‍िसी पक्‍के दोस्‍त की तरह ही नजर आए। देखकर पूरा सोशल मीड‍िया दंग था और खुश भी। कुछ ही देर में यह खबर पूरे सोशल मीड‍िया पर छा गई। 
दरअसल, रामानंद सागर की रामायण में रावण का क‍िरदार नि‍भाने वाले अरव‍िंद त्र‍िवेदी ने अपने ट्वि‍टर हैंडल से एक तस्‍वीर शेयर की है।

इस तस्‍वीर में राम और रावण क‍िसी पक्‍के यार की तरह हाथ म‍िला रहे हैं। दोनों को देखकर लगता है मानो यह जय और वीरु की जोड़ी हो। लगता है क‍ि जैसे ये बहुत पुराना दोस्‍ताना हो।

अरव‍िंद त्र‍िवेदी ने इस फोटो का कैप्‍शन ल‍िखा है ब‍िहाइंड द सीन। उन्‍होंने इसे अपने ट्व‍िटर अकांउट का कवर फोटो भी बनाया है।

इसके बाद क्‍या था देखते ही देखते लोगों ने इस फोटो को शेयर और री-टवीट करना शुरू कर द‍िया। कोई कमेंट कर रहा है तो कोई इसे सोशल मी‍ड‍िया की अब तक की सबसे बेहतरीन फोटो बता रहा है। कई लोग फोटो पर कमेंट कर अरविंद त्रि‍वेदी से बात कर रहे हैं।

खास बात यह है क‍ि फोटो में दोनों ने रामायण वाली ही वेशभुषा पहन रखी है।

कुल म‍िलाकर रवि‍वार को रावण द्वारा राम के साथ अपनी हाथ म‍िलाते फोटो शेयर करना सोशल मीड‍िया पर संसेशन बन गया।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख