dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश में मालवा की सीटों के नतीजों ने वेबदुनिया की खबर पर लगाई मोहर

Updated: गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (15:33 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने में मालवा ने फिर बड़ी भूमिका निभाई है। कहा भी जाता है कि जिस पार्टी ने मालवा की 66 सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया, सूबे में उसी पार्टी की सरकार बनती है। 
 
वेबदुनिया ने वोटिंग के बाद इन सीटों पर एक विश्लेषण रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें 66 सीटों में से कई सीटों पर कांग्रेस का पलड़ा भारी बताया था।
 
इस संदर्भ में वेबदुनिया द्वारा मालवा-निमाड़ के विधानसभा क्षेत्र में किए गए सर्वे के द्वारा निकले अनुमान लगभग सही साबित हुए।
 
यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं पूरा विश्लेषण
 
इस बार चुनाव में कांग्रेस ने मालवा की कुल 66 सीटों में से आधे से एक अधिक यानी 34 सीटों पर अकेले जीत दर्ज की, वहीं 3 सीटों पर उसके बागी नेताओं ने परचम लहराया, जो चुनाव नतीजों के बाद अब कांग्रेस के साथ हैं यानी कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है।
 
वेबदुनिया ने भी वोटिंग के बाद अपने चुनावी विश्लेषण में मालवा में कांग्रेस के अच्छा प्रदर्शन करने का अनुमान जताया था। मालवा की सीटों का जिलेवार जो विश्लेषण वेबदुनिया ने किया था, उस पर चुनावी नतीजों ने मोहर लगा दी।
 
हमने अपने पाठकों को सबसे पहले मालवा के प्रत्येक जिले की हर विधानसभा सीट का विश्लेषण कर संभावित विजयी उम्मीदवार का नाम बताया था, जो कि नतीजे आने के बाद सटीक बैठा। 
 
इंदौर जिले में इस बार कांग्रेस की सीट बढ़ने और पांच नतीजे बीजेपी के पक्ष में आने और चार नतीजे कांग्रेस के साथ होने का जो अनुमान जताया था, वह एकदम सटीक बैठा। उज्जैन जिले की 7 विधानसभा सीटों में से 5  सीटों पर चुनाव नतीजे वेबदुनिया की खबर पर मोहर लगाते हैं।
 
ठीक इसी तरह रतलाम की 5 में से 4, शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल, आगर, सुसनेर, खंडवा, हरसूद, मांधाता, जावद, पेटलावद, बदनावर, धरमपुरी, गंधवानी, सरदारपुर सहित अधिकांश सीटों पर वेबदुनिया के अनुमान पर चुनावी नतीजों ने मोहर लगाई है। मालवा की कई सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन गिरा है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

अगला लेख