ramcharitmanas
✕

मध्यप्रदेश में बागियों ने बढ़ाई भाजपा और कांग्रेस की मुसीबत

Updated: शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (12:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख के पहले प्रदेश के कई हिस्सों में दोनों दलों में बगावत के सुर मजबूत हो गए हैं।
 
 
प्रदेश में जिन आला नेताओं की अपने दलों से बगावत के मामले सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, उनमें प्रमुख नाम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे भाजपा के पूर्व सांसद और विधायक सरताजसिंह का है। भाजपा द्वारा सिवनी-मालवा से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज सिंह गुरुवार को विधिवत कांग्रेस में शामिल हो गए।
 
 
सिंह को कांग्रेस ने होशंगाबाद सीट से भाजपा के दिग्गज नेता और विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। सिंह शिवराजसिंह चौहान मंत्रिमंडल में भी शामिल थे, लेकिन दो साल पहले उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था।
 
 
कांग्रेस के आला नेताओं के सुर भी टिकट वितरण से असंतुष्ट होकर बागी हो रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी ने गुरुवार को अपने पुत्र नितिन चतुर्वेदी को छतरपुर जिले की राजनगर सीट से समाजवादी पार्टी से पर्चा भरवा दिया। सिंह लंबे समय से अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने इस बार उनके पुत्र की जगह उनके भाई को टिकट दे दिया था।
 
 
वहीं पूर्व भाजपा सांसद जितेंद्रसिंह बुंदेला इसी जिले की महाराजपुर विधानसभा से टिकट न दिए जाने से नाराज होकर समानता दल से चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम बुंदेलखंड के छतरपुर जिले की छह में से पांच विधानसभाओं में दोनों दलों में बगावत हो रही है।
 
 
छतरपुर की ही राजनगर सीट से टिकट मांग रहे भाजपा के दो बार के सांसद और पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया ने भी बगावती सुर अपनाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। (वार्ता) 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख