Daily Horoscope
✕

भाजपा में वंशवाद के नए चेहरे, नेताओं के 30 बेटे और बेटियों को मिला टिकट

Updated: शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (12:15 IST)
भोपाल। नामदार नहीं कामदार नेताओं को पार्टी में तरजीह देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिदायत शायद मध्यप्रदेश भाजपा के लिए कोई मायने नहीं रखती है। पार्टी के टिकट बंटवारे में जिस तरह से वंशवाद चला है उससे देखकर तो यही लगता है कि पार्टी ने बड़े नेताओं के दबाव के आगे सिर झुका दिया है।
 
 
विधानसभा चुनाव के लिए टिकट को लेकर स्थिति अब साफ हो गई। पार्टी ने सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें 41 नेताओं के बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों को टिकट दिया गया है। इस बार पार्टी ने जिस तरह नेता पुत्रों और रिश्तेदारों को टिकट दिया है। उससे तो यहीं समझ में आता है कि पार्टी कहीं न कहीं अपने बड़े नेताओं के पुत्रमोह में फंस गई है। पार्टी ने इस बार 30 ऐसे चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है, जो नेता पुत्र या पुत्री हैं। वंशवाद के नाम पर कई नए चेहरे भी इस बार चुनावी मैदान में नजर आएंगे।
 
 
आकाश विजयवर्गीय : नेता पुत्रों में टिकट पाने वाले नेताओं में सबसे बड़ा नाम आकाश विजयवर्गीय का है। पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को पार्टी ने इंदौर-3 से उम्मीदवार बनाया है। आकाश को टिकट वर्तमान विधायक उषा ठाकुर की जगह दिया गया है। ठाकुर को पार्टी ने कैलाश विजयवर्गीय की सीट महू से चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी के इस फैसले पर अब सवाल उठने लगे हैं। खुद ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने पांच साल इंदौर तीन में काम किया है। वहीं पार्टी के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।
 
 
कृष्णा गौर : भाजपा में वंशवाद का सबसे बड़ा दूसरा उदाहरण कृष्णा गौर का है, जिन्हें पार्टी ने भोपाल की गोविंदपुरा सीट मैदान में उतारा है। कृष्णा गौर पूर्व मुख्यमंत्री और गोविंदपुरा सीट से विधायक बाबूलाल गौर की बहू हैं। गोविंदपुरा सीट पर टिकट पर फैसला करने से पहले पार्टी के बड़े नेताओं के पसीने छूट गए। टिकट कटने की आंशका के बीच बाबूलाल गौर की कांग्रेस नेताओं से नजदीकी की खबरें सुर्खियों में रहीं और दोनों ही नेताओं की निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारियों की खबरें छाई रहीं।
 
 
अजीत बौरासी : चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के बेटे अजीत बौरासी को पार्टी ने घट्टिया सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। यहां पर पार्टी ने पहले सतीश मालवीय को टिकट दिया था, लेकिन टिकट होने के कुछ घंटों के बाद गुड्डू के पार्टी में शामिल होते ही पार्टी ने सतीश मालवीय का नाम वापस लेते हुए इसे टाइपिंग मिस्टेक बता दिया था।
 
 
मुदित शेजवार : पार्टी में वंशवाद में एक बड़ा नाम मुदित शेजवार का भी है। पार्टी कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर शेजवार की जगह उनके बेटे मुदित शेजवार को सांची से चुनाव मैदान में उतारा है।
 
 
विक्रम सिंह : पार्टी ने मंत्री हर्षसिंह का टिकट काटकर रामपुर बघेलान से उनके बेटे विक्रम सिंह को  टिकट दिया है।
 
 
उमाकांत शर्मा : पार्टी ने सिरोंज से पूर्व मंत्री और व्यापमं घोटाले के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई उमाकांत शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख