मंगलवार, 17 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. पहाड़ों की गोद में
  4. Wish Fulfilling Lake
Written By WD Feature Desk
Last Modified: मंगलवार, 13 अगस्त 2024 (13:10 IST)

जानिए इच्छाओं को पूरी करने वाली जादुई खेचोपलरी झील के बारे में, कहां है ये झील और कैसे जाएं वहां

खेचोपलरी झील जहां दूर-दूर से आते हैं पर्यटक, जानिए क्या है खास इस झील में

Wish Fulfilling Lake
Wish Fulfilling Lake

Wish Fulfilling Lake: क्या आप अपने दोस्तों, परिवार वालों या फिर अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत वादियों का दीदार करने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन कोई अच्छा डेस्टिनेशन सूझ नहीं रहा है, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जो किसी स्वर्ग से कम नहीं यहां जाकर आपको ऐसा लगेगा, मानो आप स्वर्ग में आ गए हैं। साथ ही इस जगह के बारे में प्रसिद्ध है कि यहां आपकी हर विश पूरी होती है। हम बात कर रहे हैं  सिक्किम की खूबसूरत वादियों में स्थित खेचोपलरी झील के बारे में।ALSO READ: ये हैं हिमाचल प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थल जहां कम खर्च में उठा सकते हैं प्रकृति का लुत्फ़

सिक्किम की खेचोपलरी झील
सिक्किम की खूबसूरत वादियों में बसा खेचोपलरी झील अपनी रहस्यमयी और मनमोहक सुंदरता के लिए देश-दुनिया में फेमस है। इस झील को wish fulfilling lake भी कहा जाता है। कहते हैं इस झील से किसी भी विश को मांगने पर वह पूरी होती है। यही कारण है कि इसे 'wish fulfilling lake' कहा जाता है। इस झील में अपनी विश मांगने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। इसे भारत के सबसे फेमस लेक में से एक माना जाता है। खेचोपलरी गांव में जाते ही आपको झील नजर आ जाएगी।

दुपुकनी गुफा
इसे देखने के लिए आपको जंगल जैसे रास्ते से गुजरना होगा। जहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। इस झील के आसपास टहलने के लिए कई जगह है। यही नहीं इस झील के पास दुपुकनी नामक एक गुफा भी है। मान्यता है कि इस गुफा में भगवान शिव ने तपस्या की थी।

गंगटोक के स्थानीय बाजार
आप यहां की कई नजदीकी जगहों का दीदार कर सकते हैं। इस झील का दीदार करने के बाद आप गंगटोक पहुंच सकते हैं। यहां पर आप पहले दिन किसी होटल में ठहरकर आसपास मौजूद स्थानीय बाजारों में जाकर वहा की चीजें खरीद सकते हैं। इसके अलावा मनान मंदिर या नामग्यांग स्तूप भी विजिट कर सकते हैं।

ऐसे पहुंचे खेचोपलरी
यहां पहुंचने के लिए आप अपने घर के नजदीकी हवाई अड्डे से गंगटोक हवाई अड्डे तक आ सकते हैं। इसके अलावा आप नजदीकी रेलवे स्टेशन से नया बाजार रेलवे स्टेशन गंगटोक पहुंच सकते हैं।

इन जगहों का करें दीदार
यहां पहुंचकर आप आसानी से टैक्सी, रिक्शा या बस से खेचोपलरी पहुंच सकते हैं। यहां आने का सबसे अच्छा समय मानसून के महीने का होता है। यहां आने के बाद आप गंगटोक रॉयल पैलेस, बाबा मंगू भवन, त्सो ला झील जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

 
ये भी पढ़ें
15 अगस्त पर नया चुटकुला : तुम्हें हिंदुस्तानी बनना होगा...