शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. मोटिवेशनल
  4. Motivation Tips

Motivation Tips: खुशी और चाहत

Motivation Tips: खुशी और चाहत - Motivation Tips
आपकी चाहता आपकी खुशी से जुड़ी है। आपकी खुशी या प्रसन्नता से ही आपकी चाहता या इच्छा पूर्ण होती है। आपको यह रहस्य समझना चाहिए। यदि आप यह समझ गए तो सफल हो जाएंगे।
 
1. सफल व्यक्ति वे होते हैं, जो अपने जीवन में कुछ अच्‍छा चाहते हैं। अच्छा चाहने के लिए खुश रहना जरूरी है। 
 
2. यदि आपके जीवन में आपने जो चाहा, वह अभी तक मिला नहीं है तो आप उदास और निराश रहने लगेंगे जबकि ऐसा करने से आपने जो चाहा है, उसका पास आना और मुश्किल हो जाता है। 
 
3. खुशी और चाहत दोनों एक-दूसरे की पूरक हैं। हमेशा खुश रहना सीखें। अभ्यास से यह संभव हो सकता है।
 
4. खुश रहेंगे तो आप जीवन में जो भी सहज रूप से चाहेंगे, वह मिलता जाएगा।
 
5. चाहत के लिए खुशी-खुशी सपने देखो, अपना लक्ष्य बनाओ, उसके लिए योजना बनाओ और कार्य करो। कार्य करते रहो, करते रहो और करते रहो। परिणाम की चिंता मत करो।
 
6. यदि परिणाम मनचाहा नहीं मिल रहा है ‍तो पता करें कि वह कौन-सी चीज है, जो आपको पीछे की तरफ खींच रही है फिर उससे अपना पीछा छुड़ाएं। पहले आप अपनी बाधा को हटाएं।
 
7. हर हाल में प्रसन्न रहेंगे तो लोग भी आपको चाहेंगे। निराश और उदास लोगों के कोई मित्र नहीं होते हैं। सभी उसे चाहते हैं जो हंसी मजाक में विश्‍वास रखता है।