सैमसंग की दो नई पेशकश
एसजीएच- आई6 व एसजीएच-एफ 330
|
0.63 इंच की चौड़ाई वाला सैमसंग- आई6 स्लिम फोन मूलतः एक ट्राइबैंड फोन है, जिसमें आपको यूएमटीएस, एचएसडीपीए और ब्लूटूथ वर्जन 2.0 की सुविधा उपलब्ध है।
| |
|
साथ ही इसके 2.0 मेगापिक्सेल कैमरे और वीडियो रिकॉर्डर का तो कोई जवाब नहीं है। मगर इसकी खासियत जो इसे अन्य मोबाइल सेट्स से अलग करती है, वह यह है कि इसका कीपैड टाइपरायटर के की-बोर्ड की तर्ज पर बनाया गया है।
|
एसजीएच- आई6 की खूबियों के साथ-साथ इस फोन में सॉफ्ट टच स्क्रीन बटन इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। म्यूजिक फोन के रूप में ब्रांडेड फोन की मेमोरी 20 एमबी है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही इसके एफएम रेडियो का तो कोई जवाब ही नहीं है।
