1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया

नए साल में सोनी का तोहफा

सोनी एरिकसन के660

के660 नए हैंडसेट्स सोनी एरिकसन
PRPR
मोबाइल हैंडसेट्स के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अब जल्द ही सोनी एरिकसन अपने नए हैंडसेट्स के660 को बाजार में उतार रहा है। सोनी का यह मोबाइल सेट 'गुड टू हैंड फीलिंग' पर आधारित है, जिसका स्लिम मॉडल और विभिन्न रंग आपको जरूर आकर्षित करेंगे।

इस फोन की एक खासियत इसका विशेष रूप से तैयार की-पैड भी है, जिसे एक्सेस करना आपके लिए बेहद आसान होगा। साथ ही इसका हल्का वजन और दो इंच के डिस्प्ले का भी कोई जवाब नहीं है जिसका रिजॉल्यूशन 240 x 320 पिक्सेल्स है।
  इस 3जी- अनेबिल्ड फोन में आपको एचएसडीपीए और वीजीए कैमरा की भी सुविधा है, जिससे आप वीडियो कॉल्स कर सकें...      


साथ ही इस 3जी- अनेबिल्ड फोन में आपको एचएसडीपीए और वीजीए कैमरा की भी सुविधा है, जिससे आप वीडियो कॉल्स कर सकें। जहाँ इस फोन में आपके लिए एज और ब्लूटथ सुविधा है, वहीं आपके इस फोन में गूगल मैप भी इंस्टाल है। उम्मीद है कि 2008 तक यह फोन बाजार में उतर जाएगा।

लेखक के बारे में
प्रियंका पांडेय