एलजी लॉन्च करेगी 'आइसक्रीम'
PR
PR'आइसक्रीम केएफ350' मोबाइल हैंडसेट खासतौर से महिलाओं को टारगेट करके लॉन्च किया जा रहा है। इसे अगले माह आने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शाम को बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
क्लेमशेल हैंडसेट केएफ350 में 2.2 इंच का क्यूवीजीए, टीएफटी डिस्प्ले है जो 262 के रंग दिखाने में सक्षम है। इसमें एक्सटर्नल लेड मेट्रिक्स डिस्प्ले भी है जो टाइम और अन्य सूचना दिखाता है। आउटर शेल में भी एक लेड है जो विभिन्न प्रकाश प्रभाव देती है।
इसके अन्य फीचर्स में 3 मेगापिक्सल कैमरा, क्यूवीजीए वीडियो रिकॉर्डिंग, एफएम रेडियो और फुल फलेज्ड प्लेयर शामिल है। 25 मेगाबाइट की इंटरनल मेमोरी वाले इस मोबाइल में 2 जीबी तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है। फोन में 5 घंटे टॉकटाइम की क्षमता है। स्टेंडबाय टाइम 350 घंटे है।
यह मोबाइल व्हाइट रोजी, नीले और पिस्ता रंग में उपलब्ध होगा। और इसकी कीमत है 7,949 रुपए।

