sundarkand

iPhone 13: महंगे क्यों होते हैं आईफोन, जानिए कारण

Updated: शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (10:53 IST)
हैदराबाद। एप्पल ने पिछले दिनों आईफोन-13 लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने 2 आईपैड और एपल वॉच सीरीज 7 भी लॉन्च की है। लेकिन आईफोन के चाहने वालों का इंतजार खत्म हो चुका है। आईफोन के कितने मॉडल लॉन्च किए हैं? उनमें क्या खास है और उन्हें अपना बनाने के लिए आपको कितनी जेब ढीली करनी पड़ेगी? यह जानकारी आपके लिए है।

ALSO READ: पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, कांग्रेस नेता चिदंबरम ने उठाए सवाल...
 
मंगलवार देर को अमेरिका के कैलीफॉर्निया शहर में एक वर्चुअल इवेंट में एपल के नए आईफोन की लॉन्चिंग हुई। आईफोन 13 सीरीज के एक-दो नहीं बल्कि 4 मॉडल लॉन्च किए गए हैं। आईफोन 13 के अलावा आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स लॉन्च किया गया है।
 
आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी ये दोनों फोन बहुत हद तक मिलते-जुलते हैं। सिर्फ आईफोन 13 के मुकाबले आईफोन 13 मिनी थोड़ा छोटा और सस्ता है। स्क्रीन साइज कीमत और वजन के अलावा दोनों में कोई अंतर नहीं है। ये दोनों फोन ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ हैं। आईफोन 13 की स्क्रीन 6.1 इंच है जबकि मिनी की स्क्रीन 5.4 इंच की है। ये दोनों मॉडल रेड, स्टारलाइट, मिडनाइट, ब्लू और पिंक कलर में उपलब्ध हैं। ये दोनों फोन 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी के वैरिएंट में उपलब्ध हैं।

ALSO READ: सोलर जियोइंजीनियरिंग: क्या धरती को ठंडा कर सकते हैं?
 
आईफोन 13 मिनी इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन है। इसके 128 जीबी वैरिएंट की कीमत 69,900 रुपए रखी गई है, वहीं 256 जीबी वैरिएंट की कीमत 79,900 रुपए और 512 जीबी वैरिएंट की कीमत 99,900 रुपए रखी गई है। आईफोन 13 के 128 जीबी वैरिएंट की कीमात 79,900 रुपए, 256 जीबी वैरिएंट की कीमत 89,900 रुपए और 215 जीबी वैरिएंट की कीमत 1,09,900 रुपए रखी गई है। आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्सआईफोन 13 प्रो की 6।1 इंच और आईफोन 13 प्रो मैक्स की 6.7 इंच की स्क्रीन है। ये दोनों फोन इस सीरिज के प्रीमियम फोन हैं। दोनों मॉडल ट्रिपल कैमरा सैटअप और ग्रेफाइट, गोल्ड, सिल्वर, सिएरा ब्लू रंग में उपलब्ध है।
 
आईफोन 13 प्रो मैक्स इस सीरीज का सबसे महंगा फोन है। इनके डिस्प्ले पर सेरेमिक शील्ड और बैक पैनल पर ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। ये पहली बार है जब किसी फोन की स्टोरेज 1 टीबी (टेराबाइट) तक पहुंची है। ये दोनों मॉडल 128 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी के वैरिएंट में उपलब्ध हैं। भारत में ये सभी फोन का प्री-ऑर्डर पर 24 सितंबर से ये बाजार में उपलब्ध होंगे।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

अगला लेख