suvichar
✕

Samsung Galaxy Z Fold 2 लांच, कंपनी का तीसरा फोल्डेबल फोन, ये हैं खूबियां

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (16:37 IST)
Samsung galaxy z fold 2 : सैमसंग (Samsung) ने अपना तीसरा फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 2 का लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन गैलेक्सी अनपैक्ड 2020 पार्ट 2 वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन पहले से ज्यादा फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। Samsung Galaxy Z Fold 2 सैमसंग का तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी गैलेक्सी फोल्ड और गैलेक्सी जेड फ्लिप लॉन्च कर चुकी है। गैलेक्सी जेड फोल्ड2 मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रांज कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।
ALSO READ: Samsung : स्मार्टफोन की टूट गई है स्क्रीन तो बदले में मिलेगा 5000 का बोनस, जानिए कैसे
फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.2 इंच का कवर स्क्रीन है। इसकी मेन स्क्रीन खुलने पर 7.6 इंच की है। कंपनी के मुताबिक गैलेक्सी फोल्ड में 4.6 इंच का कवर स्क्रीन और 7.3 इंच का मेन स्क्रीन है और इस आधार पर गैलेक्सी जेड फोल्ड2 काफी अपग्रेड है। यह फोन 12जीबी रैम और 512जीबी मेमोरी और 12जीबी रैम व 256 जीबी मेमोरी के साथ लॉन्च किया गया है।
कैमरे की बात करें तो नए स्मार्टफोन में 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है और रियर कैमरे में तीन सेंसर दिए गए हैं। रियर कैमरों में 12एमपी अल्ट्रा वाइड, 12एमपी वाइड एंगल और 12एमपी टेलीफोटो कैमरा है, जिसके साथ 10x जूम अवलेबल है। 
 
स्मार्टफोन में 4500 mAh की बैटरी है, जो गैलेक्सी फोल्ड (4380 एमएएच) तुलना में काफी दमदार है। यह फोन दुनियाभर के 40 बाजारों में उपलब्ध होगा, जिसमें अमेरिका और साउथ कोरिया प्रमुख हैं। यह स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च होगा, इसे लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। अमेरिका में यह फोन 1,999 डॉलर यानी लगभग 1,48,300 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्रा

योगी और वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

भारत क्या है और कैसे आगे जाएगा? शताब्दी वर्ष में RSS का चिंतन

अगला लेख