1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. Real me 5G smartphone

Realme भारत में लांच करेगी पहला 5जी स्मार्टफोन, जानिए क्या होंगे दाम...

Real me
कोलकाता। चीनी स्मार्टफोन निर्माता रियलमी द्वारा पेश किए जाने वाले भारत के पहले 5जी हैंडसेट की कीमत करीब 50,000 रुपए होगी।
 
कंपनी के एक अधिकारी ने दावा किया कि 2018 में अस्तित्व में आने बाद रियलमी भारत में 5जी स्मार्टफोन की पेशकश करने वाला पहला ब्रांड बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हालांकि देश में नेटवर्क उपलब्ध नहीं है लेकिन कंपनी भारत में 24 फरवरी को 5जी फोन की पेशकश के लिए तैयार है।
 
अधिकारी ने बताया, 'रियलमी 5जी हैंडसेट में 865 स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा और यह 50,000 रुपए के करीब उपलब्ध होगा।'
 
मोबाइल फोनसेट की जानकारी देने वाली एक अग्रणी वेबसाइट का अनुमान है कि कम क्षमता वाला चिपसेट संस्करण बाजार में 25,790 रुपए के करीब उपलब्ध हो सकता है।
 
अधिकारी ने बताया भविष्य की जरूरतों को पूरा करने वाले उत्पाद की पेशकश करना चाहती है और साथ ही जो लोग विदेश यात्रा करते हैं, वो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह तकनीक कई विकसित देशों में उपलब्ध है। 
अगला लेख
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने महंत नृत्य गोपाल दास, बुलेटप्रूफ कॉटेज में रहेंगे रामलला