biodatamaker

Apple ने लां‍च किए iPhone 13 और iPhone 13 Mini, जानिए क्या है दाम...

Updated: बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (08:09 IST)
कैलीफोर्निया। Apple ने अपने सालाना इवेंट अपनी नई आईफोन 13 सीरीज के 2 मॉडल iPhone 13 और iPhone 13 Mini को लॉन्च कर दिया। फीचर्स की बात करें तो आईफोन 13 में 6.1-इंच और 13 मिनी में 5.4-इंच का डिस्प्ले दिया है। ये ज्यादा एडवांस्ड डिस्प्ले हैं। ये पुराने मॉडल की तुलना में 28 प्रतिशत ज्यादा ब्राइट हैं। इसकी 1200 निट्स HDR पीक ब्राइटनेस है।

ALSO READ: Apple Watch Series 7 हुई लांच, जानिए क्या है कीमत
 
दोनों मॉडलों में एपल कस्टम OLED स्क्रीन दी है, जो पॉवर सेविंग का भी काम करती है। ये डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG सपोर्ट करती है। नए आईफोन में कंपनी की A15 बायोनिक चिप मिलेगी। ये महज 5mm पतली है। इसमें सिक्स कोर प्रोसेसर मिलेगा। Apple ने दावा किया कि ये पुराने मॉडल की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा फास्ट है। ये 30 प्रतिशत तेजी से ग्राफिक्स को सपोर्ट करता है।

ALSO READ: Apple event 2021 : टिम कुक ने लांच किया iPad, ये हैं फीचर्स
 
Apple iPhone 13 A15 बायोनिक चिपसेट पर चलता है। इसमें छह-कोर सीपीयू है जिसमें 2 हाई-परफॉर्मेंस कोर और 4 एफिशिएंसी कोर हैं। यह 4-कोर जीपीयू के साथ भी आता है। इसमें मशीन लर्निंग टास्क के लिए 16-कोर न्यूरल इंजन है।

ALSO READ: इंदौर में डेंगू का डंक : 1 बच्चे सहित 13 और लोग हुए शिकार

 
कैसा है कैमरा? : Apple iPhone 13 के कैमरे में कई बड़े सुधार एड किए गए हैं। इनमें मिनी और रेगुलर वर्जन दोनों के लिए लॉ लाइट परफॉर्मेंस शामिल है। कैमरे में एक नया सिनेमैटिक मोड है, जो सब्जेक्ट के हिलने पर भी सब्जेक्ट को फोकस में रखेगा।

फोकस सब्जेक्ट पर रहता है, जबकि बाकी बैकग्राउंड ब्लर हो जाता है, यह वीडियो के लिए पोर्ट्रेट मोड है। Apple के मुताबिक यह यूजर्स को ऐसी कंटेंट बनाने की परमिशन देगा जिसमें सिनेमाई फील हो। यह डॉल्बी विजन एचडीआर में शूट होता है, जो एक स्पेशल कस्टम सेंसर द्वारा सक्षम है।

नया iPhone 13 भी 5G को सपोर्ट करता है और Apple ने साल के अंत तक 60 देशों में 200 कैरियर्स के सा‍थ 5G सपोर्ट को दोगुना करने का वादा किया है। बैटरी की बात की जाए तो iPhone 13 mini की बैटरी iPhone 12 mini की तुलना में डेढ़ घंटे ज्यादा चल सकती है जबकि iPhone 13 की बैटरी iPhone 12 की तुलना में 2.5 घंटे ज्यादा चलेगी। 
 
 iPhone 13 की कीमतों की बात करें तो अमेरिका में iPhone 13 mini की कीमत 699 डॉलर ( करीब 51,469 रुपए) से शुरू होगी जबकि iPhone 13 के दाम 799 डॉलर (करीब 58,832 रुपए) से शुरू होंगे। दोनों ही फोन के शुरूआती मॉडलों में 64 जीबी की जगह 128 जीबी का स्टोरोज दिया गया है।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

Top News 3 September: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

अगला लेख