1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. मोबाइल मेनिया

2012 के टॉप 5 स्मार्ट फोन्स

2012 के टॉप स्मार्ट फोन्स
वर्ष 2012 में मोबाइलप्रेमियों के लिए कंपनियों शानदार फीचर्स के साथ मोबाइल बाजार में उतारे। स्मार्ट फोन्स के यूजर्स बढ़ने से कंपनियों में भी कड़ा कॉम्पिटिशन रहा। किसी स्मार्ट फोन के लुक ने यूजर्स को लुभाया तो कोई शानदार एप्स का दीवाना हुआ।

किसी स्मार्ट फोन कम की कीमत ने उपभोक्ता को अपनी ओर खींचा। आइए जानते हैं वर्ष 2012 के टॉप 5 स्मार्ट फोन्स जिन्होंने गैजेट्‍स प्रेमियों के दिलों को जीता।

एचटीसी वन एक्स

PR

एचटीसी वन एक्स को स्मार्ट फोन्स में पांचवें नंबर पर रखा जा सकता है। ताईवानी कंपनी एचटीसी के इस फोन में फास्‍ट प्रोसेसर ज्‍यादा इंटरनल मैमोरी, ज्यादा बैटरी बैकअप और 4 जी सपोर्ट जैसी खूबियां हैं। 8 मैगापिक्सल का कैमरा, जो एलईडी फ्लैश के साथ।

1.16 मैगापिक्सल फ्रंट स्नेपर। 1 जीबी रैम, 4.7 इंच की स्क्रीन, टियरा 3 क्वाड कोर चिप सेट। मोबाइल में कई ऐप्स जिनसे आप फोन की ओर खींचे चले जाएंगे। यह वाकई में मोबाइलप्रेमियों के लिए एक स्मार्ट फोन की पसंद हो सकता है।

फोन में एंड्रायड ओएस v4.1.1 (जैली बिन) ऑपरेटिंग सिस्टम है। प्रोसेसर- 1.7 गीगाहर्ट्‍स क्वाड को प्रोसेसर जो 27 प्रतिशत की तेजी के साथ। बैटरी- 2100 एमएच बैटरी की बैटरी। अन्य खूबियां- वाईफाई, थ्रीजी, टूजी, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.0 एपीटीएक्स के साथ। ऐसी खूबियां जो एप्पल के आईफोन 5 और सेमसंग के एस थ्री में मिलती हैं।

अगले पन्ने पर नोकिया का शानदार स्मार्ट फोन


नोकिया लूमिया 920

PR

चौथे नंबर पर हम रख सकते हैं नोकिया के स्मार्ट फोन नोकिया लूमिया 920 को। नोकिया वैसे भी मोबाइल फोन्स के चलन के शुरुआती दौर में उपभोक्ताओं की पहली पसंद था। इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसमें वायरलैस चार्जिंग का ऑप्शन। विंडोज 8 ओएस वाले लूमिया 920 में 1280x768 पिक्सल ‍‍रिजोल्यूशन वाली 4.5 इंच की सुपर सेंसटिव टचस्क्रीन डिस्पले।

डिजाइन : बड़ी स्क्रीन साइज के साथ यह देखने में काफी आकर्षक लगता है। नोकिया ने डिजाइन के मामले में पहले की गई गलतियों को इसमें सुधारा है। इसके कोने स्मूथ बनाए गए हैं। मेमोरी : नोकिया के लूमिया 920 में 1 जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल मेमोरी है। यह माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करेगा।

कैमरा : अगर कैमरे की बात की जाए लूमिया 920 में सैमसंग के पसंदीदा गैलेक्सी नोट की ही तरह एलईडी फ्लैश वाला 8 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा है। इससे 1080 पिक्सल पर 30एफपीएस से वीडियो कैप्चर किया जा सकता है। वीडियो कॉलिंग के लिए 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। लैंस क्वालिटी भी बेहतरीन।

यह फोन 920 माइक्रोसॉफ्ट के नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 8 पर आधारित नए फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज का ड्यूल कोर प्रोसेसर है। फोन में टूजी, थ्रीजी, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ 3.0, एनएफसी और माइक्रो यूएसबी पोर्ट भी। लूमिया सीरीज के इस फोन में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक भी है।

बैटरी : फोन में 2000 एमएएच की बैटरी। लूमिया 920 में वायरलैस चार्जिंग का ऑप्‍शन है। इन्हें प्लगइन करने की जरूरत नहीं होगी। वायरलैस चार्जिंग पॉड की सुविधा। लूमिया 920 में एसएनएस इंटीग्रेशन, डिजिटल कम्पास और नोकिया म्यूजिक की भी सुविधा है। 130.3x70.8x10.7 एमएम वाले इस फोन का वजन 185 ग्राम है।

पढें अगले पन्ने पर, एलजी के कौनसे फोन ने दी अन्य कं‍पनियों को टक्कर

एलजी नेक्सस 4

PR

एलजी भी मोबाइल के चाहने वालों के लिए बाजार में बेहतरीन फोन पेश किए हैं। गूगल के साथ मिलकर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने नेक्सस 4 जैसे स्मार्ट फोन को बाजार में उतारा। यह फोन सेमसंग एस 3 से छोटा और आईफोन 5 से बड़ा है। इसमें भी वायरलैस चार्जिंग है।

स्क्रीन : फोन में 4.7 इंच एचडी आइपीएस का स्क्रीन। स्क्रैच रोधी स्क्रीन, सुरक्षा रोधी कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 2। स्क्रीन रिज्योलूशन-1280 गुणा 768 पिक्सल, जीरोगैप टच टेक्नोलोजी का सपोर्ट। ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल का एंड्रायड 4.2 अपडेटेड वर्जन के ऑपरेटिंग सिस्टम है।

फोन में 1.5 जीएचजेड क्वाड कोर क्रेट सीपीयू के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रगन एस 4 प्रो प्रोसेसर है। मेमोरी 8 जीबी और 16 जीबी। 2 जीबी रैम। कैमरा : 8 मेगापिक्सल रियर और 1.3 मेगा पिक्सल एचडी फ्रंट का कैमरा। बैटरी : 2100 एमएएच लिथियम पालीमर बैटरी।

पढ़ें अगले पन्ने पर, सेमसंग गैलेक्सी एस थ्री क्यों बना सबकी पसंद


सेमसंग गैलेक्सी एस थ्री

PR

इस फोन की लोकप्रियता का अंदाजा इस से लगाया जा सकता है कि इस मई 2012 में फोन के बाजार में आते ही हफ्तों और महीनों में इस लाखों की संख्या में बिक गए।

इसके लांच होते ही लाखों की संख्या में इसकी बुकिंग हुई। इसके फीचर्स में देखा जाए तो शार्प डिस्प्ले। स्क्रीन- गैलेक्सी एस 3 की 4.8 इंच की एमओएलईडी एचडी स्क्रीन। ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉयड। कैमरा- सैमसंग के अन्य स्मार्ट फोन्स की तुलना में इसमें 8 मैगापिक्सल का कैमरा है।

पढ़ें अगले पन्ने पर, आईफोन 5 नबंर वन स्मार्ट फोन


एप्पल आईफोन 5

PR


गैजेट्‍स की दुनिया में एप्पल के सभी ‍दीवाने हैं। इस साल आईफोन 5 का सबको बेसब्री से इंतजार था। सबसे हल्का स्मार्ट फोन आईफोन-5। 2012 में इसे स्मार्ट फोन्स में नंबर 1 पर रखा जा सकता है।

इसके लांच होते ही मोबाइल स्टोर्स पर इसे खरीदने के लिए लाइनें लग गईं। वजन सिर्फ 112 ग्राम है। आईफोन-5 में पिछले आईफोन के मुकाबले हर चीज को कॉम्पैक्ट करने की कोशिश की गई। ऑपरेटिंग सिस्टम - iOS6

बड़ी स्क्रीन- आईफोन-5 की सबसे बड़ी विशेषता बड़ी स्क्रीन। आईफोन-5 की स्क्रीन चार इंच की है जबकि आईफोन-4 की स्क्रीन 3.5 इंच की थी। इसके साथ ही स्क्रीन की लंबाई और चौड़ाई में 16:9 का रेशो रखा गया। इससे वाइड स्क्रीन वीडियो देखना बड़ा मजेदार होगा।

चिप- आईफोन-5 में ऐपल की डिजाइन की चिप लगी है। यह चिप इसे ‍पिछले मॉडलों से बेहतर और डबल पॉवरफुल बनाती है। कैमरा- आईफोन-5 आठ मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। आईफोन-5 और उसके साथ मिलने वाले सॉफ्टवेयर के जरिए कम रोशनी में पहले से ज्यादा स्पष्ट तस्वीरें ली जा सकती हैं।

आईफोन के कैमरे में एक नया पैनोरामा ऑप्शन दिया गया है। इससे आठ मेगापिक्सल कैमरे से 28 मैगापिक्सल तक की फोटो ली जा सकती हैं। हल्का और स्लीम- आईफोन-5 पूरी तरह से ग्लास और एल्युमिनीयम का बना होने से से बेहद हल्का और पतला है। यह आईफोन-4 के मुकाबले 20 प्रतिशत तक हल्का है।

बेहतर इंटरनेट स्पीड- नई टेक्नोलॉजी की बदौलत आईफोन-5 से लगातार आठ घंटे तक 4जी ब्राउजिंग की जा सकती है। इसकी इंटरनेट स्पीड भी सबसे ज्यादा है।