biodatamaker

दिल्‍ली में टुकड़े-टुकड़े हुई श्रद्धा वालकर के पिता ने तोड़ा दम, नहीं कर पाए बेटी की अस्थियों का अंतिम संस्कार

Updated: रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (19:16 IST)
Father Of Shraddha Walker Dead : श्रद्धा वालकर, जिसकी दिल्ली में निर्मम हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर उसे सुनसान जगहों पर फेंक दिया गया था। आज उसके पिता विकास वालकर की मुंबई के वसई में हार्टअटैक से मौत हो गई। बेटी की निर्मम हत्या के बाद विकास वालकर को बड़ा मानसिक आघात लगा था। वे अंतिम संस्कार के लिए बेटी के शव के अवशेषों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बेटी की अस्थियों का अंतिम संस्कार करने की उनकी इच्छा अधूरी रह गई।
 
खबरों के अनुसार, श्रद्धा वालकर, जिसकी दिल्ली में निर्मम हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर उसे सुनसान जगहों पर फेंक दिया गया था। आज उसके पिता विकास वालकर की मुंबई के वसई में हार्टअटैक से मौत हो गई। श्रद्धा के पिता बेटी के अंतिम संस्कार के लिए उसके शव के अवशेषों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बेटी की अस्थियों का अंतिम संस्कार करने की उनकी इच्छा अधूरी रह गई।
ALSO READ: बेंगलुरू में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड, 29 साल की महिला के 50 टुकड़े, बंगाल से कैसे जुड़े हैं तार
अपनी बेटी की हत्या के बाद से श्रद्धा के पिता विकास वालकर डिप्रेशन में थे। विकास वालकर अपनी पत्नी के साथ मुंबई के वसई इलाके में रहते थे। श्रद्धा वालकर की हत्या मामले में उसका बॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला फिलहाल जेल में है। 18 मई 2022 को दिल्ली के महरौली इलाके में आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर उसे सुनसान जगहों पर फेंक दिया था।
 
हत्या के करीब 6 महीने बाद श्रद्धा की जघन्य हत्या का खुलासा हुआ था। श्रद्धा और आफताब का प्रेम संबंध वालकर परिवार को अस्वीकार्य था। इस वजह से श्रद्धा ने परिवार से संपर्क तोड़ लिया था और वह आफताब के साथ दिल्ली में रह रही थी। कई महीनों तक जब बेटी से संपर्क नहीं हो पाया तो विकास ने वसई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
ALSO READ: Crime : पत्नी की हत्या की, शव के टुकड़े कर उबाला, हैदराबाद में हैवानियत की हदें पार, पढ़िए क्राइम स्टोरी
आफताब अमीन पूनावाला उसी कॉल सेंटर में काम करता था, जहां श्रद्धा वालकर काम करती थी। आफताब को 12 नवंबर 2022 को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके घर के फ्रिज में श्रद्धा के शव के अवशेष, खून के धब्बे और अन्य सबूत मिले। पुलिस की पूछताछ में आफताब ने जुर्म कबूल कर लिया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख