गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. School van driver arrested in Pune for sexual abuse of two minor girl students
Last Modified: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (12:46 IST)

पुणे में स्कूल वैन में 2 बच्चियों का यौन उत्पीड़न, चालक गिरफ्तार

पुणे में स्कूल वैन में 2 बच्चियों का यौन उत्पीड़न, चालक गिरफ्तार - School van driver arrested in Pune for sexual abuse of two minor girl students
Maharashtra news in hindi : महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने 6 वर्षीय 2 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक स्कूल वैन के चालक को गिरफ्तार किया है। यह घटना 30 सितंबर को उस समय हुई जब ये बच्चियां शहर के वानवाडी इलाके में स्थित स्कूल से घर लौट रही थीं।
 
वानवाडी थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वैन में बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया। इस पर एक छात्रा ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने फिर स्कूल अधिकारियों को सूचित किया।
 
इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और आरोपी चालक संजय रेड्डी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) और 65 (2) (बारह वर्ष से कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार के लिए सजा) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
ठाणे जिले के बदलापुर में अगस्त में एक स्कूल में एक सफाई कर्मचारी ने 4 वर्षीय दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया, जिसके बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। आरोपी अक्षय शिंदे को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। 23 सितंबर को पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
ईरान की संतान है हिज्बुल्लाह, कौन हैं अल-महदी जिनका शियाओं को है इंतजार