dharma sangrah
✕

मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान, मल्हार प्रमाणित दुकानों से खरीदें झटके का मांस

Updated: मंगलवार, 11 मार्च 2025 (15:41 IST)
Nitesh Rane news in hindi : महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने हिंदू समुदाय के सदस्यों द्वारा विशेष रूप से संचालित झटका मटन की दुकानों को प्रमाणित किए जाने के मकसद से मल्हार प्रमाणन शुरू करने की घोषणा की है।
 
मंत्री ने सोमवार को कहा कि ये दुकानें 100 प्रतिशत हिंदुओं द्वारा संचालित होंगी और उन्होंने लोगों से ऐसी प्रमाणित दुकानों से मांस खरीदने की अपील की।
झटका मांस एक ही वार से मारे गए पशुओं का मांस होता है।
 
राणे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज हमने महाराष्ट्र में हिंदू समुदाय के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस अवसर पर मल्हार प्रमाणन डॉट कॉम की शुरुआत की गई है।
 
उन्होंने कहा कि मल्हार प्रमाणन के माध्यम से हिंदू समुदाय को अपने लिए मटन की वैध दुकानों तक पहुंच प्राप्त होगी, इन दुकानों का 100 प्रतिशत प्रबंधन हिंदुओं द्वारा किया जाएगा। मटन (बकरे के मांस) में कहीं भी कोई मिलावट नहीं पाई जाएगी।
 
उन्होंने लोगों से मल्हार प्रमाणन वाली दुकानों से ही मटन खरीदने की अपील की और कहा कि उन दुकानों से मटन न खरीदें जिनके पास यह प्रमाणीकरण नहीं है। इन प्रयासों से निश्चित रूप से हिंदू समुदाय के युवा आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख