shradh paksha
✕

Maharashtra Rain: मुंबई में भारी बारिश का कहर, नासिक में बादल फटने की चेतावनी

स्कूल कॉलेज बंद, त्रयंबकेश्वर और सप्तऋंगी मंदिर भी आज नहीं खुलेंगे

Updated: मंगलवार, 7 जुलाई 2026 (10:26 IST)
Maharashtra Rain : मुंबई और नासिक समेत महाराष्ट्र में मंगलवार को भारी बारिश का दौर जारी है। मुंबई में भारी बारिश की वजह से पिछले 4 दिनों से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नासिक में भारी बारिश के साथ बादल फटने की चेतावनी भी जारी की गई है। स्कूल कॉलेज बंद है और त्रयंबकेश्वर और सप्तऋंगी मंदिर भी आज नहीं खुलेंगे। सेना और एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रखा गया है। ALSO READ: Top News 7 July: राम मंदिर चढ़ावा चोरी SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, ट्रंप की ईरान को धमकी
 
मिली जानकारी के अनुसार, बीएमसी ने मंगलवार को भी स्कूल और कॉलेज बंद रखने की घोषणा की है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और महाराष्ट्र फिलहाल गंभीर मौसम की स्थिति का सामना कर रहे हैं। पिछले तीन से चार दिनों से बारिश जारी है और इसके थमने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज विशेष रूप से रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई, पालघर और पुणे में भी ऐसी ही स्थिति है।

नासिक में बादल फटने की चेतावनी

इस बीच, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद नासिक प्रशासन अब नासिक को लेकर अधिक चिंतित है। पालखेड़ सिंचाई उप-मंडल और पिंपलगांव सहित नासिक और आसपास के इलाकों में आज भारी बारिश और बादल फटने जैसी स्थिति बनने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य में बुधवार, 8 जुलाई तक इसी तरह की भारी बारिश जारी रहेगी।
 
मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है। लोगों को जरूरी काम के बिना घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, उन्हें स्ट्रीट लाइट, बिजली के खंभों और पुरानी इमारतों से दूर रहने को कहा गया है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को भी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया है।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

क्या वाकई रोकी जा सकती है एआई के विकास की रफ्तार?

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

अगला लेख