Dhanteras
✕

आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत, दिशा सालियान मामले में मिली क्लीनचिट

Updated: गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (11:14 IST)
Disha Salian Case : महाराष्‍ट्र सरकार ने दिशा सालियान केस में शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे को क्लीनचिट दी। बॉम्बे हाईकोर्ट में दलील देते हुए महाराष्‍ट्र सरकार ने कहा कि दिशा ने आत्महत्या की थी। महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि दिशा सालियन (28) की मौत में किसी भी तरह के संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है। आदित्य ठाकरे भी निर्दोष हैं।
 
कौन थी दिशा सालियान : दिशा सालियान एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं। वह बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रह चुकी थीं। उनकी मृत्यु 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक हाई-राइज बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी। पुलिस ने शुरू में इसे आत्महत्या करार दिया और एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की। हालांकि, इस घटना के बाद कई सवाल सामने आए, जिसने इसे एक जटिल और राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामला बना दिया। 
 
क्‍या कहा गया था याचिका में : दिशा सालियान के पिता ने सतीश सालियान जो याचिका दायर की है, उसमें आदित्य ठाकरे का नाम लिया था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि दिशा सालियान के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई और बाद में कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए राजनीतिक रूप से साजिश रची गई। दिशा के पिता ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और यूबीटी शिवसेना के विधायक आदित्य ठाकरे, पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर और अन्य के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।
 
सतीश सालियन ने कोर्ट से मांग की थी कि आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(डी), 302, 201, 218, 409, 166, 107, 109, 120(बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया जाए। और मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए।
 
पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में क्या कहा :  मुंबई पुलिस द्वारा मार्च 2025 में पेश की गई की क्लोजर रिपोर्ट में दिशा सालियान की मौत का कारण आत्महत्या बताया गया है। पुलिस जांच में पता चला कि कामकाज में असफलता, दोस्तों के साथ गलतफहमी और पिता द्वारा उसके पैसे का दुरुपयोग करने के कारण सालियान परेशान थीं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख