dharma sangrah
✕

Maharashtra : खेत में पानी की आपूर्ति को लेकर खूनी झड़प, 3 लोगों की मौत, 4 घायल

Updated: सोमवार, 6 जनवरी 2025 (20:35 IST)
Maharashtra News : महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के एक गांव में कुएं से पानी की आपूर्ति को लेकर 2 समूहों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। इस झड़प में शामिल लोग दूर के रिश्तेदार थे और उनके बीच अपने खेत के लिए कुएं से पानी की आपूर्ति को लेकर विवाद था। यह घटना रविवार देर रात यरमाला पुलिस थाने के अंतर्गत वाशी तहसील के बावी गांव में हुई। इस घटना के सिलसिले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है तथा आगे की जांच जारी है। 
 
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात यरमाला पुलिस थाने के अंतर्गत वाशी तहसील के बावी गांव में हुई। उन्होंने बताया कि इस झड़प में शामिल लोग दूर के रिश्तेदार थे और उनके बीच अपने खेत के लिए कुएं से पानी की आपूर्ति को लेकर विवाद था।
ALSO READ: भीलवाड़ा में पटाखे फोड़ने को लेकर झड़प, कई लोगों को लिया हिरासत में
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों समूहों के बीच तीखी बहस के बाद हिंसक झड़प हो गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अप्पा काले, सुनील काले और वैजनाथ काले के रूप में हुई।
ALSO READ: Maharashtra : अकोला में 2 समूहों के बीच झड़प, वाहनों में लगाई आग
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। धाराशिव पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है तथा आगे की जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख