1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. cabinet expansion of fadnavis cabinet

महाराष्ट्र में 14 दिसंबर तक हो सकता है कैबिनेट विस्तार, शिवसेना को नहीं मिलेंगे यह 2 बड़े मंत्रालय

devendra fadnavis
Maharashtra news in hindi : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि फडणवीस बुधवार को दिल्ली रवाना हुए। वे यहां कैबिनेट को अंतिम रूप देंगे। 
 
मुख्यमंत्री बनने के बाद फडणवीस का दिल्ली का यह उनका पहला दौरा है और इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलेंगे।
 
एक भाजपा नेता ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है। शिवसेना को गृह विभाग नहीं मिलेगा और राजस्व विभाग भी उसे दिए जाने की संभावना नहीं है। शिवसेना को शहरी विकास विभाग मिल सकता है। उन्होंने कहा कि बातचीत में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि तीन पार्टियां (महायुति के सहयोगी भाजपा, शिवसेना और एनसीपी) इसमें शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री समेत 21 - 22 मंत्री पद रखने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 4-5 मंत्री पद खाली रखे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि शिवसेना के 12-13 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। 
 
महायुति गठबंधन द्वारा विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीट जीतने के बाद पांच दिसंबर को फडणवीस ने मुख्यमंत्री के रूप में तथा शिंदे एवं राकांपा नेता नेता अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
cold wave: राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ा, सीकर में पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज