kalsarpa dosh calculator
✕

BMC चुनाव में गड़बड़ी, संजय राउत ने कहा- हजारों वोटरों के नाम गायब, EC की विश्वनीयता पर भी उठाया सवाल

Updated: शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 (16:32 IST)
महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर है। रुझानों में 29 नगर निगमों में से 24 में भाजपा गठबंधन को बढ़त है। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा+शिवसेना (शिंदे) अलायंस कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर आगे चल रहा है। महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों की कुल 2,869 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था, जिसमें लगभग 15,931 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।
ALSO READ: iPhone पर मिल रही बंपर छूट, कम कीमत के साथ भारी डिस्काउंट
नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपड़ी चिड़वाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है। लातूर में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 70 में से 43 सीटें जीतीं। इस बीच, शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए जनता से न डरने की अपील की है। राउत ने बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। 
 
संजय राउत ने मीडिया से कहा कि मुंबई जैसे शहर में जिस तरह का वोटिंग पैटर्न दिख रहा है, वह चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना (UBT), मनसे और कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्रों में उन हजारों लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान किया था।
 

भाजपा और चुनाव अधिकारियों की बैठक हुई

उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनें ठीक से काम नहीं कर रही हैं और चुनाव आयोग हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। कल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और चुनाव आयोग के कर्मचारियों के बीच बैठक हुई, आखिर क्यों? जबकि अभी भी चुनाव आचार संहिता लागू है। उन्होंने एग्जिट पोल पर भी तंज कसा और कहा कि वोटिंग प्रतिशत आने से पहले ही भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख