ramcharitmanas

अभिनेता सैफ अली खान मामले का संदिग्‍ध छत्तीसगढ़ में दिखा, रेलवे स्‍टेशन से RPF ने लिया हिरासत में

Updated: रविवार, 19 जनवरी 2025 (00:06 IST)
Actor Saif Ali Khan Attack Case : अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में उनके घर पर चाकू से हुए हमले के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने शनिवार दोपहर छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। संदिग्ध की तस्वीर मुंबई पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ साझा की थी। संदिग्ध मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से कोलकाता शालीमार के बीच चलने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। मुंबई पुलिस ने शनिवार अपराह्न करीब 12.30 बजे दुर्ग में आरपीएफ को सूचना दी कि ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में एक संदिग्ध व्यक्ति यात्रा कर रहा है।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संदिग्ध की तस्वीर मुंबई पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ साझा की थी। संदिग्ध मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से कोलकाता शालीमार के बीच चलने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। मुंबई पुलिस ने बाद में एक बयान में कहा कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति आकाश कैलाश कन्नोजिया (31) अब भी संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि उचित सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ: सैफ अली खान ने अकेले किया हमलावर का सामना, करीना कपूर ने दर्ज कराया पुलिस में बयान
इससे पहले शुक्रवार को एक बढ़ई को हिरासत में लिया गया था क्योंकि वह अभिनेता की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध हमलावर के स्क्रीनग्रैब से मिलता-जुलता था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया क्योंकि उसका अपराध से कोई संबंध नहीं पाया गया।
 
लोकप्रिय बॉलीवुड स्टार 54 वर्षीय खान पर बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात मुंबई के बांद्रा इलाके में 12वीं मंजिल पर स्थित उनके आवास पर चाकू से हमला किया था। हमले को लूटपाट के इरादे से घर में दाखिल हुए एक घुसपैठिए ने अंजाम दिया था।
 
लीलावती अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान का इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है और उन्हें दो-तीन दिन में छुट्टी दी जा सकती है। मुंबई पुलिस ने शनिवार अपराह्न करीब 12.30 बजे दुर्ग में आरपीएफ को सूचना दी कि ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में एक संदिग्ध व्यक्ति यात्रा कर रहा है।
ALSO READ: लीक हुई सैफ अली खान की इंश्योरेंस डिटेल्स, इलाज में 36 लाख खर्च, बीमा कंपनी ने दिए 25 लाख
आरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे दुर्ग की आरपीएफ चौकी को मुंबई पुलिस से सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध के ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा करने की सूचना मिली। साथ ही, मुंबई पुलिस ने आरपीएफ को उसकी तस्वीर भेजी और यह भी बताया कि उसके मोबाइल फोन के अनुसार फिलहाल वह कहां है।
 
अधिकारी ने बताया कि आरपीएफ दुर्ग ने राजनांदगांव स्टेशन (मुंबई हावड़ा रेलमार्ग पर दुर्ग से पहले यह स्टेशन आता है) पर अपने समकक्ष को संदिग्ध के बारे में बताया लेकिन जब वहां ट्रेन रूकी तब उसका पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि दुर्ग स्टेशन पर दो दलों को तैयार रखा गया और जब ट्रेन पहुंची तब संदिग्ध अगले हिस्से में लगे सामान्य डिब्बे में मिला। वीडियो कॉल के जरिए मुंबई के पुलिस अधिकारियों से उसकी बात कराई गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल संदिग्ध को दुर्ग आरपीएफ पोस्ट में रखा गया है और मुंबई पुलिस की एक टीम जल्द ही छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को दादर स्थित मोबाइल फोन की एक दुकान से सीसीटीवी फुटेज एकत्र की थी, जहां घटना के बाद कथित संदिग्ध व्यक्ति गया था।
ALSO READ: दर्द में चीखे एक्टर, मैं सैफ अली खान हूं, जल्दी स्ट्रेचर लाओ, ऑटोवाले ने सुनाई उस रात की कहानी
'इकरा' नामक दुकान पर काम करने वाले हसन से उसने 50 रुपए में एक जोड़ी इयरफोन खरीदा था। अभिनेता पर गर्दन और रीढ़ समेत कई जगहों पर चाकू से वार किया गया, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई।
 
अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि अभिनेता को गहन चिकित्सा इकाई से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वह चल-फिर रहे हैं और सामान्य आहार ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खान को दो से तीन दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
 
लीलावती अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने शुक्रवार को कहा था, हम उनकी प्रगति पर नजर रख रहे हैं और हमारी उम्मीदों के मुताबिक वे बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। उनकी प्रगति के अनुसार, हमने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और अगर वे सहज महसूस करते हैं, तो दो से तीन दिनों में हम उन्हें छुट्टी दे देंगे।
ALSO READ: 8 साल के बेटे तैमूर के साथ खून से लथपथ चलते हुए अस्पताल पहुंचे थे सैफ अली खान, डॉक्टर्स ने बताया अब कैसी है तबीयत
सैफ अली खान की पत्नी एवं अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पुलिस को बताया है कि मुंबई में उनके घर में घुसने वाला हमलावर हाथापाई के दौरान आक्रामक हो गया था लेकिन उसने वहां रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सैफ पर हुआ यह हमला एक अचानक हुई घटना प्रतीत होती है। पुलिस अधिकारी ने कहा, प्रथम दृष्टया जांच के अनुसार, घुसपैठिया किसी गिरोह के लिए काम नहीं कर रहा था। उसे शायद यह भी पता नहीं था कि वह किसके घर में घुसा है। 
 
महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने कहा है कि इस घटना के पीछे लूटपाट का उद्देश्य था और इसमें कोई अंडरवर्ल्ड गिरोह शामिल नहीं है। अभिनेता को अस्पताल ले जाने वाले ऑटोरिक्शा चालक भजन सिंह राणा सुर्खियों में हैं। राणा ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि खून से सना कुर्ता पहने यात्री बॉलीवुड स्टार और पद्मश्री पुरस्कार विजेता सैफ अली खान हैं। राणा से पूछा गया कि क्या खान के बेटे तैमूर उनके साथ अस्पताल गए थे तो उन्होंने कहा, वह (सैफ) ऑटो रिक्शा में बैठे। सात-आठ साल का एक लड़का भी रिक्शा में बैठा।
ALSO READ: सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स ने की थी शाहरुख खान के घर की भी रेकी!
ऑटो रिक्शा चालक ने कहा कि पहले बांद्रा में होली फैमिली अस्पताल जाने की योजना थी, लेकिन फिर सैफ ने बांद्रा में ही स्थित लीलावती अस्पताल ले जाने के लिए कहा। राणा ने कहा, जब हम अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने (सैफ) गेट पर खड़े गार्ड को बुलाया और कहा : कृपया स्ट्रेचर लेकर आओ। मैं सैफ अली खान हूं।

पुलिस ने सैफ के घर से चाकू का टुकड़ा बरामद किया : पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान पर बृहस्पतिवार को एक हमलावर द्वारा किए गए हमले की जांच के दौरान उनके घर से टूटे हुए चाकू का एक टुकड़ा बरामद किया है। सैफ पर बांद्रा के ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में लूटपाट के प्रयास के दौरान हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था।

सैफ की आपातकालीन सर्जरी करने वाले चिकित्सकों ने बाद में उनकी रीढ़ से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला था। चिकित्सकों ने कहा कि अगर चाकू दो मिलीमीटर और अंदर घुस जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

UP में गुमशुदा बच्चों की तलाश को मिली रफ्तार, 7 महीने में 20,500 मामले सामने आए; 18 हजार से ज्यादा का निस्तारण

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद का मलबा हटाते ही मिला पुराना कुआं, जमीन के नीचे क्या छिपा था? सामने आया चौंकाने वाला राज

काशी में CM योगी का आध्यात्मिक अंदाज, कालभैरव से लेकर बाबा विश्वनाथ तक टेका माथा; की सुख-समृद्धि की कामना

अगला लेख