सम्बंधित जानकारी
- 30 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर सैफ अली खान का हमलावर, आखिरी बार दिखा इस जगह
- सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध की तस्वीर आई सामने, पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस
- अनुपमा में आएगा बड़ा ट्विस्ट, अनुपमा और राही के सामने आई प्रेम के परिवार की सच्चाई, प्रोमो रिलीज
- फिल्म क्रेजी के सेट से लीक हुई तस्वीरें, दिखा सोहम शाह का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन
- पुष्पा 2 : द रूल रीलोडेड होने जा रहा रिलीज, महज इतने रुपए में देख सकेंगे दर्शक
सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स ने की थी शाहरुख खान के घर की भी रेकी!
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसकर हुए हमले से इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। बुधवार देर रात घर में घुसे चोर ने सैफ पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है।
वहीं अब खबर आ रही है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बंगले मन्नत की भी रेकी की थी। सैफ घर पर हुई घटना से 2-3 दिन पहले एक अज्ञात शख्स ने शाहरुख के घर में घुसने की कोशिश की थी।
बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति सीढ़ी के साहरे दीवार पर चढ़ गया था। हालांकि जाल के कारण बंगले में प्रवेश करने में असफल रहा। पुलिस को शक है कि शाहरुख के घर रेकी करने वाला व्यक्ति वही है, जिसमें सैफ पर हमला किया था।
गौरतलब है कि बुधवार को रात करीब ढाई बजे हुए हमले में 54 वर्षीय अभिनेता सैफ अली खान के गर्दन सहित छह जगह चाकू से वार किया गया। अभिनेता को लीलावती अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक, इमरजेंसी सर्जरी के बाद वह खतरे से बाहर हैं। सैफ अली खान अब भी अस्पताल में हैं।
सैफ अली खान के अलावा घर में काम करने वाली 56 वर्षीय स्टाफ नर्स एलियामा फिलिप और एक घरेलू सहायक को भी इस घटना में ब्लेड से चोटें आई हैं। एलियामा फिलिप मामले में शिकायतकर्ता हैं। सैफ अली खान, उनकी पत्नी करीना कपूर, उनके दोनों बेटे - जेह और तैमूर सहित पूरा परिवार अपने पांच घरेलू सहायकों के साथ 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में थे।
