पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने नशे में दौड़ाई कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पॉप क्वीन ब्रिटनी स्पीयर्स एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। ब्रिटनी को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ब्रिटनी पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। हालांकि सिंगर को बाद में छोड़ दिया गया। ब्रिटनी को अब कोर्ट में पेश होगा पड़ेगा।
खबरों के अनुसार यह घटना 4 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। 'कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल' को सूचना मिली थी कि एक काली रंग की कार हाईवे पर काफी तेज और अनियंत्रित तरीके से चल रही है। जब पुलिस ने गाड़ी रुकवाई, तो उसमें ब्रिटनी स्पीयर्स अकेली थीं। मौके पर किए गए 'फील्ड सोब्रिएटी टेस्ट' में वह फेल रहीं, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
ब्रिटनी स्पीयर्स को रात भर जेल में रखा गया और अगली सुबह उन्हें 'साइट एंड रिलीज' प्रक्रिया के तहत छोड़ा गया। अब उन्हें 4 मई को वेंचुरा काउंटी सुपीरियर कोर्ट में पेश होगा है। घटना की जांच अभी जारी है और केमिकल टेस्ट के रिजल्ट आना बाकी है।
ब्रिटनी के मैनेजर केड हडसन ने इस घटना पर कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और अक्षम्य घटना है। ब्रिटनी कानून का पालन करेंगी और सही कदम उठाएंगी। हमें उम्मीद है कि यह उनके जीवन में लंबे समय से लंबित बदलाव की शुरुआत होगी।