1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. action continues against illegal bangladeshi citizens in maharashtra 17 people arrested

अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 17 लोगों को किया गया गिरफ्तार

Bangladeshis
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत चार अलग-अलग शहरों में अवैध तौर पर रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये बांग्लादेशी भारत में अवैध रूप से घुसे थे और बिना अनुमति के रह रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि एक विशेष अभियान के तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं।
उन्होंने बताया कि एटीएस ने स्थानीय पुलिस की मदद से इस सप्ताह मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और नासिक शहर में अभियान चलाया।’’
 
अधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति के भारत में घुसने और बिना वैध दस्तावेजों के देश में रहने के आरोप में बांग्लादेश के कम से कम 17 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 14 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।’’ उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दस अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
डिटेंशन सेंटर का निर्माण महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के लिए डिटेंशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, वहीं सरकार भी ऐसे सभी नागरिकों को डिपोर्ट करने की तैयारी में है। इसी तर्ज पर बीते दिनों मुंबई, नवी मुंबई, धुले, भिवंडी और राज्य के अन्य इलाकों में पुलिस द्वारा जमकर कार्यवाही की जा रही है। इनपुट भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
देशभर में क्रिसमस की धूम, रोशनी से जगमगाए चर्च, नाद और कैरोल के गायन के साथ प्रार्थना सभा