1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
  4. अजित पवार ने पाप किया, डाका डाला है BJP ने, सबको इसकी कीमत चुकानी होगी : संजय राउत

अजित पवार ने पाप किया, डाका डाला है BJP ने, सबको इसकी कीमत चुकानी होगी : संजय राउत

Sanjay Raut
मुंबई। शनिवार सुबह अचानक महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ। देवेन्द्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

अजित के बीजेपी के साथ आने पर शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। अजित पवार ने शरद पवार को धोखा दिया है। अजित पवार ने पाप किया है। बीजेपी ने डाका डाला है। सबको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
संजय राउत ने क्या कहा?- शरद पवार का इससे लेना-देना नहीं है। अजित पवार ने शरद पवार को धोखा दिया है। एमएलए और अजित पवार को तोड़ा गया। यह रात के अंधेरे में किया गया पाप है।
अजित पवार शुक्रवार शाम तक साथ थे। जेल जाने से बचने के लिए अजित ने बीजेपी का साथ दिया है। राजभवन की शक्तियों का दुरुपयोग किया गया।
संजय राउत ने कहा कि अजित ने पाप किया है। महाराष्ट्र की जनता के साथ धोखा हुआ है। शुक्रवार की बैठक में अजित पवार नजर से नजर मिलाकर नहीं बोल रहे थे। देवेन्द्र फडणवीस सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र इस पाप के लिए कभी माफ नहीं करेगा।
अगला लेख
Maharashtra में बड़ा उलटफेर, क्या BJP को समर्थन देने के लिए NCP में हुई दोफाड़, क्या चाचा शरद पवार से अलग हो गए हैं भतीजे अजित?