1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, फडणवीस के खिलाफ आशीष देशमुख को टिकट

महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, फडणवीस के खिलाफ आशीष देशमुख को टिकट

Maharashtra assembly elections
नई दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की जिसमें कुल 19 नाम शामिल हैं।
 
इस सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष देशमुख का है जिन्हें नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिकट दिया गया है। पार्टी की चौथी सूची में दो सीटें नंदूरबार और सिलोड से उम्मीदवार बदले गए हैं।
 
इससे पहले पार्टी ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली, गत मंगलवार को 52 उम्मीदवारों की दूसरी और बुधवार देर रात 20 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी।
 
माना जा रहा है कि यह पार्टी की आखिरी सूची है। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी, लेकिन छोटे दलों के लिए छोड़ी गई सीटों पर बात नहीं बन पाने के बाद उसने 140 सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
अगला लेख
PMC BANK के खाताधारकों को RBI ने दी बड़ी राहत, अब निकाल सकेंगे 25,000 रुपए