1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
  4. congress candidate list maharashtra 2019

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली सूची

congress candidate list maharashtra 2019
नई दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भोकर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।
 
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में (प्रत्याशियों के) नामों को मंजूरी दिये जाने के बाद उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।
 
राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की प्रथम सूची के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय बालासाहेब थोराट को संगमनेर से उम्मीदवार बनाया गया है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित को लातूर (शहर) सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिती सोलापुर शहर (मध्य) सीट से चुनाव लड़ेंगी। 
 
पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन राउत को नागपुर उत्तर (सुरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
अगला लेख
कश्मीर पर नेहरू का संयुक्त राष्ट्र जाना भारी भूल : अमित शाह