मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. सनातन धर्म
  3. महाभारत
  4. कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण के उपदेश को अर्जुन के अलावा दो और लोग सुन रहे थे लाइव

कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण के उपदेश को अर्जुन के अलावा दो और लोग सुन रहे थे लाइव

geeta ka gyan | कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण के उपदेश को अर्जुन के अलावा दो और लोग सुन रहे थे लाइव
भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध में पांडव पुत्र अर्जुन को जो उपदेश दिया था वह गीता के नाम से प्रसिद्ध है। 18 दिन तक युद्ध चला था और श्रीकृष्ण प्रतिदिन अर्जुन के प्रश्नों का समाधान करते थे। इस प्रवचन को अर्जुन के अलावा दो और लोगों ने प्रत्यक्ष सुना था।
 
 
1.संजय : अर्जुन के अलावा इस ज्ञान को संजय से सुना था। संजय वेद व्यास द्वारा प्रदान की गई अपनी दिव्य दृष्टि से गीता का ज्ञान सुन रहे थे। उन्होंने गीता का ज्ञान सुनकर धृतराष्ट्र को सुनाया।
 
 
2.हनुमानजी : दूसरा इस ज्ञान को हनुमानजी ने भी साक्षात सुना था। जब श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश सुना रहे थे उस समय हनुमानजी उनके रथ के ध्वज में मौजूद थे।
 
 
इस तरह यह ज्ञान अर्जुन के अलावा संजय और हनुमानजी ने भी सुना था। यह भी कहा जाता है कि उस वक्त आकाश मार्ग से एक पक्षी भी गुजरा था जिसके कानों में यह गीता का ज्ञान चला गया था।