sundarkand
Tue, 4 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Webdunia, Social Media, Sonu Song

रक्षाबंधन विशेष : 'भैया...तुझे सिस्टर पर भरोसा नहीं क्या? (वीडियो)

Webdunia
देश के सबसे प्रचलित गीत बन चुके 'सोनू' पर सोशल मीडिया में धड़ल्ले से वीडियो तैयार हो रहे हैं और लोग अपने दिमाग की खुड़चन से नए-नए आयडिया निकालकर पेश कर रहे हैं। कहीं यह वीडियो किसी समस्या को उजागर कर रहे हैं तो कहीं पर पैरोडी बनाकर राजनेताओं पर तंज कसने से पीछे नहीं हैं। विश्व के पहले बहुभाषी पोर्टल 'वेबदुनिया डॉट कॉम' की टीम ने भी मराठी भाषा के बाद सोनू की तर्ज पर हिन्दी में एक वीडियो बनाया है।
 
चूंकि सोनू नाम का किरदार सोशल मीडिया से गुजरते हुए राष्ट्रीय चैनलों तक पहुंच गया है लिहाजा, वेबदुनिया की टीम ने भी एक सकारात्मक वीडियो की प्रस्तुति दी है। 
 
इस वीडियो में 'रक्षाबंधन' के पावन त्योहार को ध्यान में रखते हुए एक बहन अपने भाई को चिढ़ा रही है। इस वीडियो के बोल 'भैया तुझे सिस्टर पर भरोसा नहीं क्या? भैया तू मुझसे मीठा बोल बोल...' को काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि इसमें एक सादगी है, चुटकी है, भाई-बहन की हल्की-फुल्की  छेड़छाड़ है।  वेबदुनिया का यह प्रयास आपको कैसा लगा, हमें जरूर बताएं...
'वेबदुनिया मराठी' भाषा में बनाए गए 'सोनू सांग' के लिए यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें
पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश, 5 की मौत