सम्बंधित जानकारी
- श्मशान में मुर्दे की नब्ज चलने लगी, चिता पर ही डॉक्टर ने चेकअप किया, लेकिन...
- 'मी टू' अभियान पर बोलीं स्मृति ईरानी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में सख्त कानूनी प्रावधान
- #MeToo पर भाजपा नेत्री के बिगड़े बोल, महिला पत्रकार इतनी भी 'मासूम' नहीं
- मध्यप्रदेश में मॉब लिंचिंग पर सरकार हुई सख्त, होगी तुरंत कार्रवाई, पीड़ितों को मिलेगी तत्काल सहायता
- प्रिंसिपल ने बाथरूम में घुस छात्राओं के फोटो खींचे, कमिश्नर ने किया निलंबित
मौसम अपडेट : कश्मीर में बर्फबारी, मध्यप्रदेश में जल्द शुरू होगी गुलाबी ठंड
भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इस वजह से मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। अगले एक-दो दिन में इसका असर पूरे प्रदेश में दिखने लगेगा। उत्तरी हवाएं आने से गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।
आज भी प्रदेश में धूप के तेवर तीखे हैं। तापमान 30 के पार है। लेकिन दो दिन बाद इससे थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। रात के तापमान में भी रविवार से कमी आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कश्मीर घाटी समेत उत्तर भारत में मौसम बदलने वाला है। इसका असर यहां पर भी होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले हफ्ते से दिन के तापमान में दो-तीन डिग्री तक और गिरावट होने का अनुमान है। इसी तरह रात के तापमान में भी एक-दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।
