1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Unique style of BJP MP Sumer Singh Solanki

भाजपा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी का अनोखा अंदाज, कुम्हारों के घर पहुंचकर खुद बनाए दीए

BJP MP Sumer Singh Solanki
भोपाल। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी हमेशा अपने अलग अंदाज की कार्यशैली से जनता के दिलों में अपनी जगह बनाते आये हैं।  उनका वही अंदाज मंगलवार को कुम्हार परिवार के बीच देखने को मिला जब सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी बड़वानी के कुम्हारों के घर पहुँच कर खुद चक्का घुमा कर मिट्टी से दिए बनाए।

भाजपा सांसद ने कहा कि प्रजापत समाज के हमारे भाई-बहन मिट्टी से सोना बनाने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर लोग इस दीवाली अधिक से अधिक लोकल फ़ॉर वोकल का इस्तेमाल करते हुए मिट्टी से बने दियों से ही अपने घर-प्रतिष्ठान को रोशन करें ताकि हमारे गरीब कुम्हार भाइयों के बच्चें भी खुशी से दीवाली मना सकें, उनके घर भी खुशियों से जगमगा उठे।

कुम्हारों के घर पहुंचे भाजपा सांसद ने देखा कि कई कुम्हार अभी भी पुराने समय के चक्के से दिए बनाकर अपना जीविकोपार्जन कर रहें है। सांसद ने कुम्हार भाईयों को दीवाली का गिफ्ट देते हुए सांसद स्वेच्छानुदान निधि से इलेक्ट्रॉनिक मशीन देने का वादा किया जिससे कि कम समय मे अधिक मात्रा में मिट्टी से बनने वाली सामग्री बनाकर कुम्हार भाई अपना रोजगार चला पाएंगे। कुम्हार भाईयों ने राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी का धन्यवाद एवं आभार करते हुए बताया कि अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने हमारा ऐसा सम्मान नही किया।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Jio ने पछाड़ा 22 साल पुरानी BSNL को, बनी सबसे बड़ी फिक्स्ड लाइन सेवा प्रदाता