dharma sangrah
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Toll plaza, congress female councilor

टोल प्लाजा पर महिला पार्षद का हंगामा, मारपीट

Toll plaza
होशंगाबाद। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के फेफरताल टोल प्लाजा  पर बुधवार सुबह सिवनी मालवा के वार्ड 13 से कांग्रेस पार्षद फेमिदा बी और उनके साथियों ने जमकर हंगामा किया और टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर दी।
 
देहात थाना प्रभारी राम स्नेही चौहान ने बताया कि फेमिदा बी अपने परिवार के साथ भोपाल जा रही थीं। टोल प्लाजा पर उन्होंने पास दिखाया, जिसे टोल कर्मचारियों ने अमान्य कर दिया। टैक्स मांगने पर वे बिफर गईं और हंगामा कर दिया। पार्षद ने अपने साथियों के साथ टोल कर्मियों को कुर्सी और स्टॉपर भी मारे। इसके बाद टोल प्लाजा का बेरियर तोड़ दिया। 
 
मामला थाने तक पहुंचा। वहां टोल प्लाजा कर्मचारियों और महिला पार्षद दोनों ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला पार्षद की मारपीट और दबंगई टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
फेसबुक यूजर्स की संख्या हुई दो अरब के पार