सम्बंधित जानकारी
- मध्य प्रदेश में मौसम की मार, आंधी, बारिश और ओलों ने मचाई तबाही
- MP : धर्मनगरी फिर शर्मसार, उज्जैन में फुटपाथ पर सरेराह बलात्कार, महिला को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म
- पंचतत्व में विलीन हुए सीएम मोहन यादव के पिता, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, उमड़ा जनता का सैलाब
- एमपी के सीएम मोहन यादव के पिता का शिप्रा तट पर अंतिम संस्कार
- MP : नीमच में जनसुनवाई में अजगर की तरह रेंगता पहुंचा शख्स, बनाई सबूतों और आवेदनों की लंबी माला
MP Weather Update : इस मानसून मप्र में हुई रिकॉर्ड बारिश, IMD ने जारी किए आंकड़े
This monsoon Madhya Pradesh received record rainfall : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि मध्यप्रदेश में इस बार एक जून से 5 सितंबर तक 904.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो वार्षिक मानसून की औसत बारिश से 10 प्रतिशत अधिक है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चला है कि इस अवधि के दौरान राज्य में आमतौर पर 823.9 मिमी बारिश होती है।
आईएमडी के भोपाल केंद्र के मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बृहस्पतिवार को कहा, राज्य में एक जून से 30 सितंबर तक सामान्य बारिश 949 मिमी होती है। पूर्वी मध्यप्रदेश में यह 1043.4 मिमी और राज्य के पश्चिमी भाग में 877.3 मिमी होती है। यादव ने कहा, पूर्वी मध्यप्रदेश में 823.9 मिमी सामान्य वर्षा के मुकाबले इस बार 953.9 मिमी वर्षा हुई, जो छह प्रतिशत की वृद्धि है।
यादव ने कहा, पश्चिमी मध्यप्रदेश में 766.4 मिमी सामान्य वर्षा के मुकाबले 867.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो 13 प्रतिशत अधिक है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार श्योपुर जिले में 600.5 मिमी सामान्य वर्षा के मुकाबले 1087.7 मिमी वर्षा हुई, जो 81 प्रतिशत की वृद्धि है।
आईएमडी के भोपाल केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, रीवा जिले में सबसे कम 572.6 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य औसत 823.3 मिमी है। यह 31 प्रतिशत की गिरावट है। दक्षिण-पश्चिम मानसून निर्धारित समय से तीन दिन देरी से 21 जून को मध्यप्रदेश में पहुंचा था। पूर्वी भाग के बालाघाट जिले में राज्य में पहली मानसूनी वर्षा हुई।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
