video : MP में महिला को तालिबानी सजा, 5 आदमियों ने पकड़ा, फिर बरसाईं लाठियां
Talibani punishment in Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के धार में शर्मनाक घटना सामने आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मोहन सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया खबरों के मुताबिक मामला धार जिले का बताया जा रहा है। इसमें पीले रंग की साड़ी पहने महिला को पहले 4 लोगों ने हाथ पकड़ा, फिर छठे ने लाट्ठियां बरसाना शुरू कर दी।
• #धार ज़िले की इस घटना ने एक बार फिर @BJP4MP शासन की महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं!
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) June 22, 2024
• वैसे ही #मध्यप्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में पहले नंबर पर है! @DrMohanYadav51 जी,
- क्या धार की ये बहन आपकी सरकार से यह उम्मीद रख सकती हैं कि इस घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच होगी… pic.twitter.com/PTs7OHNY7L
शर्मनाक बात यह भी है कि लोग चुपचाप इस पूरी घटना को देखते रहे। पिटाई के दौरान महिला आरोपियों के चुंगल से छुटने की भरपूर कोशिश करते हुए नजर आ रही थी, लेकिन आरोपियों के जुल्म से बचने में पीड़ित महिला की सारी कोशिशें असफल साबित हुई। मीडिया खबरों के मुताबिक पुलिस ने महिला की शिकायत पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर इस घटना ने एक बार फिर बीजेपी शासन में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इनपुट एजेंसियां

