सम्बंधित जानकारी
- विजय शाह की फिसली जुबान, कहा- भाजपा न जीते इसकी जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे दी
- मध्यप्रदेश में उपचुनाव के टिकट पर मंथन,खंडवा लोकसभा सीट पर दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन
- 'गोडसे जिंदाबाद' ट्रेंड पर भाजपा सांसद वरुण गांधी की लताड़
- हरीश रावत का अमरिंदर पर निशाना, कहा-किसान विरोधी भाजपा के मददगार ना बनें
- सियासी शतरंज पर क्या होगी कैप्टन की अगली चाल?
मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सुलोचना रावत भाजपा में शामिल
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस महीने के अंत में एक लोकसभा एवं जोबट सहित तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को करारा झटका लगा है। जोबट सीट से पूर्व विधायक सुलोचना रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई।
सुलोचना रावत आदिवासी नेता हैं और वर्ष 2002-03 में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुकीं हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रभावित होकर शनिवार देर रात सुलोचना रावत एवं उनके पुत्र एवं युवा नेता विशाल रावत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा परिवार में उनका स्वागत है।
मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा एवं तीन विधानसभा सीटों जोबट, पृथ्वीपुर एवं रैगांव पर होने वाले उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा और दो नवंबर को मतों की गिनती होगी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा रावत को जोबट सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई है।
