1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. stick crossed the stomuch

पेट के आर-पार हो गई लकड़ी, खुद चलकर घर पहुंचा और सुनाई आपबीती

badwani
बड़वानी। पेड़ पर चढ़कर बेर खाना कितनी भारी पड़ सकता है। इसका अंदाजा इस तस्वीर को देखकर लगाया जा सकता है।
 
बड़वानी जिले के बुधी गांव में 8 साल का एक लड़का ऐसे ही हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया। बेर खाने के चक्कर में ये लड़का पेड़ पर चढ़ा था।
 
इसी दौरान वो पेड़ से गिर गया। नीचे गिरते ही पेड़ से लटकी लकड़ी उसके पेट के आर-पार निकल गई। लेकिन इस हादसे के बाद भी बच्चा हिम्मत नहीं हारा और खुद चलकर घर पहुंचा और घरवालों की पूरी बात बताई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां शुरुआती इलाज के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है।
अगला लेख
2010 के कश्मीर के टॉपर आईएएस अधिकारी ने इसलिए दिया इस्तीफा, अब लड़ेंगे चुनाव