1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Stampede in front of Chardham temple in Ujjain

Mahakal Temple: उज्‍जैन में चारधाम मंदिर के सामने मची भगदड़ में 1 युवक हुआ बेहोश, 1 घायल

mahakal temple
उज्जैन। श्रावण के दूसरे सोमवार पर आज सोमवार को महाकाल मंदिर में दर्शन को लेकर एक हादसा हो गया। दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ से सुबह करीब 6 बजे मंदिर की लाइन में चारधाम मंदिर के सामने भगदड़ की स्थिति बनने से कुछ लोग उसमें दब गए। गुना के आरोन निवासी 1 युवक दबने से बेहोश हो गया और 1 युवक घायल हो गया।
 
दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि 7 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। कुछ लोगों के अनुसार रुद्रसागर क्षेत्र में टीन शेड गिरने से भी दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। सोमवार को दर्शन के लिए हजारों लोग लाइन में लगे थे। लाइन चारधाम मंदिर के आगे तक पहुंच गई थी।
 
सुबह करीब 6 बजे एकाएक भगदड़ की स्थिति बन गई जिससे कुछ लोग भीड़ के कारण दब गए। इससे करीब 7 लोग घायल हो गए। क्यूआरएफ की टीम तथा पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली और लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। भीड़ बढ़ने से पुलिस व प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए थे। हालत यह हो गई कि फूल-प्रसाद बेचने वालों ने स्थिति संभाली और लाठी चला दी। इससे कई श्रद्धालु घायल हो गए। दर्शन व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बनी थी।
अगला लेख
Aadhaar-Voter ID card Link: सुप्रीम कोर्ट में रणदीप सुरजेवाला की याचिका पर सुनवाई