biodatamaker

शिवराज का भावुक संदेश, मित्रो अब विदा, जस की तस धर दीनी चदरिया

Updated: बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (10:48 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर स्मार्ट सिटी पार्क में पौधा लगाया। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने भावुक संदेश देते हुए कहा मित्रो अब विदा, जस की तस धर दीनी चदरिया। इसके साथ शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश की समृद्धि और विकास का पेड़ लगाया है और जनता के कल्याण का पेड़ लगाया है। मध्यप्रदेश की जनता सुखी रहे, सबका मंगल हो कल्याण हो सब पर भगवान की कृपा की वर्षा करते रहे। मुझे पूरा विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की समृद्धि, विकास और जनता के कल्याण को नई ऊचाईयों पर ले जाएगें उनको शुभकामनाएं।

इससे पहले मंगलवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर, मैं मरना समझूंगा। दरअसल मुख्यमंत्री से दिल्ली जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एक बात मैं बड़ी विनम्रता के साथ कहता हूं, "अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर, मैं मरना समझूंगा; वह मेरा काम नहीं है इसलिए मैंने कहा था, मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा"। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा मेरा मिशन है। मेरे बारे में फैसला पार्टी करेगी।

लाड़ली-बहना ने दिलाया भारी बहुमत- मीडिया से बात करते हुए भावुक होते हुए शिवराज ने कहा, ‘आज मैं यहां से विदाई ले रहा हूं। मेरा मन आत्मसंतुष्टि से भरा हुआ है। केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं, लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना की बदौलत इस बार फिर सरकार बनी। इस भारी बहुमत वाली सरकार को 48.55% रिकार्ड वोट मिले’। ‘लाड़ली-बहना’ योजना के 6 माह के अंदर बनने और सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो जाने की कहानी को केस-स्टडी के तौर पर लिया जाना चाहिए।  

इससे पहले लाड़ली बहनों ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की। इस दौरन  महिलाएं शिवराज से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं। मुलाकात करने आईं बहनें जब रुंधे गले से बोलीं, कि आप सबके चहेते हो, हम आपको नहीं छोड़ेंगे। बात ये है कि बहनों ने आपको चुना है, हमने आपको चुना है। आप मध्यप्रदेश से कहीं मत जाना।' इस पर भावुक हुए शिवराज बोले, 'मैं भी कहां जा रहा हूं, मैं भी नहीं छोड़ूंगा।'
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख