Daily Horoscope
✕

मोदी के मोहन की मध्य प्रदेश में ताजपोशी, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बने डिप्टी CM (लाइव अपडेट्स)

Updated: बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (11:48 IST)
Madhya Pradesh swearing ceremony : राज्यपाल मंगूभाई ने एक भव्य समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। पल-पल की जानकारी...
 
 


11:35 AM, 13th Dec
मोहन यादव ने मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए हैं।
<

#WATCH भोपाल: भाजपा नेता मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/gt8mxwnEru

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023 >मल्हारगढ़ से विधायक जगदीश देवड़ा ने उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे 1990 में पहली बार विधायक चुने गए थे।
राजेंद्र शुक्ला को भी उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। 2003 से लगातार 5वीं बार विधायक चुने गए हैं शुक्ला।
पीएम मोदी ने तीनों को हाथ मिलाकर बधाई दी।

11:28 AM, 13th Dec
पीएम नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। कुछ ही देर में शपथ लेंगे मोहन यादव।

11:08 AM, 13th Dec
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण समारोह के लिए भोपाल पहुंचे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी भोपाल पहुंचे। हवाई अड्डे पर शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया स्वागत। 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे।
मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज 11:30 बजे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि वे प्रदेश की समृद्धि और विकास को और जनता के कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं।

10:23 AM, 13th Dec
मध्य प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे भाजपा कार्यालय। प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
शपथ ग्रहण समारोह के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी भोपाल पहुंचे।

10:03 AM, 13th Dec
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी समारोह में शामिल होंगे।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, खासकर यादव के गृहनगर उज्जैन से लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

07:51 AM, 13th Dec
पीएम मोदी का मिनट टू मिनट प्रोग्राम
पीएम मोदी सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर आगमन कर 11:05 पर एमआई 17 हेलीकॉप्टर से कार्यकम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। पीएम 11:25 पर कार्यकम स्थल पर पहुंचेंगे। 11:30 से 12:30 तक शपथ समारोह में भाग लेंगे।

पीएम मोदी दोपहर 12:35 बजे वापस हैलीपैड पर आकर 12:40 पर वे भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट से वे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

07:44 AM, 13th Dec
लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में अभी नव निर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दोनों उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे। मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह अलग से आयोजित किया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मेघालय के सीएम कोनराड सरमा और नागालैंड के सीएम नेफियू रियो शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

अगला लेख