शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. शिवराज का कमलनाथ पर बड़ा हमला, कहा- वे मध्यप्रदेश को केवल 'चारागाह' मानते हैं
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (14:31 IST)

शिवराज का कमलनाथ पर बड़ा हमला, कहा- वे मध्यप्रदेश को केवल 'चारागाह' मानते हैं

Shivraj Singh Chauhan | शिवराज का कमलनाथ पर बड़ा हमला, कहा- वे मध्यप्रदेश को केवल 'चारागाह' मानते हैं
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर शु्क्रवार को हमला बोलते हुए कहा कि वे इस राज्य को केवल 'चारागाह' मानते हैं।
चौहान ने यहां मीडिया से कहा कि कमलनाथ को बताना चाहिए कि उन्होंने 40 साल के संसदीय जीवन में मध्यप्रदेश के लिए क्या किया है? उद्योगपति रहते हुए कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में एक उद्योग नहीं लगाया। वे उद्योग कहीं और लगाते हैं, टैक्स कहीं और पटाते हैं। केवल राजनीति मध्यप्रदेश में करते हैं। यह उनके लिए 'चारागाह' है।
 
मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा उपचुनावों के लिए जोर पकड़ते चुनाव प्रचार के बीच चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश की जनता और राज्य की परंपराओं से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता से कभी लगाव नहीं रहा है और न ही आज है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव को हार्टअटैक, अस्पताल में भर्ती