स्कूली छात्रा को गर्भ ठहरने और प्रसव कराने पर जांच के आदेश
Publish Date: Fri, 6 Jan 2017 (00:04 IST)
Updated Date: Fri, 6 Jan 2017 (00:07 IST)
झाबुआ। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा को गर्भ ठहरने और फिर प्रसव होने का मामला आज प्रकाश में आया है। यह मामला प्रकाश में आने के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।
अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन ने बताया कि पीडिता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके पड़ोस मे रहने वाले एक लड़के ने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था जिससे वह गर्भवती हो गई लेकिन डर के चलते उसने कुछ नहीं बताया।
उन्होंने बताया कि लड़की का मेडीकल परीक्षण करवाया है। साथ ही दफन किए गए नवजात के शव को भी निकालकर परीक्षण करवाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह होस्टल प्रबधंन की लापरवाही लगती है। इसके अलावा अपराध छिपाने के लिए सरपंच भी जिम्मेदार है, जिसने आरोपी पक्ष से पीड़िता के परिवार का 40 हजार में समझौता करवाया था। (वार्ता)