शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Reward naxalite arrested
Written By
Last Modified: बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (08:59 IST)

दंतेवाड़ा में 1-1 लाख के 2 इनामी नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा में 1-1 लाख के 2 इनामी नक्सली गिरफ्तार - Reward naxalite arrested
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में 1-1 लाख रुपए के 2 इनामी नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारजूम जंगलपारा गांव के करीब पुलिस ने सुखराम पोडियाम (24) और सुकलु पोडियाम (35) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों से 5 डेटोनेटर, 1 बैटरी, बिजली का तार तथा लोहे का स्पाइक बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि कटेकल्याण थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब मारजूम जंगलपारा के करीब था तब सुरक्षा बलों ने दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सलियों के खिलाफ क्षेत्र में 2017 से 2019 के बीच पुलिस दल पर हमला करने, बारूदी सुरंग विस्फोट करने समेत कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। दोनों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
ये भी पढ़ें
PPF खाताधारक के डिफॉल्टर हो जाने पर कुर्क नहीं होगी जमा राशि, जान लीजिए नए नियम