1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Ram par siyasat : Narottam mishra attack on digvijaya singh

राम पर राजनीति :छपास के लिए दिग्विजय सिंह भगवान राम के नाम का कर रहे दुरुपयोग:नरोत्तम मिश्रा

राममंदिर के शिलान्यास से बाबर समर्थक दुखी : गृहमंत्री

Ram Mandir
भोपाल। मध्यप्रदेश में भगवान राम को लेकर सियासत रूकने का नाम नहीं ले रही है।अयोध्या में राममंदिर के शिलान्यास की समय को लेकर सवाल उठाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के ट्वीट को लेकर अब सियासी पारा गरमा गया है। 
 
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि जय श्रीराम,जय श्री राम रोजगार मांगे दयाराम। दैनिक मजदूरी का हो रूपया 400 दाम,जय श्री राम जय श्रीराम। अपने भाई के ट्वीट को रिट्विट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा कि बहुत खूब छोटे साहब, जय राघौ जी की।

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर  बिफरते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दोनों भाई भगवान राम के नाम पर मजाक करते रहे हैं, एक बार व्यंग्य करके कहा था कि बच्चा-बच्चा राम का राघव जी के काम का। इसके बाद आज फिर छपास के लिए दिग्विजय सिंह भगवान राम के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं,अयोध्या में राममंदिर के शिलान्यास से सर्वाधिक पीड़ा या तो बाबर के मन में हुई होगी या तो उसके समर्थकों के मन में हुई होगी।
 
दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह का यह कृत्य निंदनीय है। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजनीति के लिए भगवान राम के नाम को तो बख्श दो।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
यह स्वतंत्रता या आजादी किसके लिए है?