• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Poonam Mahajan with child
Written By
Last Modified: सागर , बुधवार, 1 जून 2016 (13:48 IST)

सांसद को बच्चा थमाकर चल दी महिला...

सांसद को बच्चा थमाकर चल दी महिला... - Poonam Mahajan with child
- कीर्ति राजेश चौरसिया
सागर। हितग्राही सम्मेलन में उस समय अजीब स्थिति बनी जब एक हितग्राही महिला चेक लेने के लिए भाजपा सांसद पूनम महाजन को बच्चा थमाकर चली गई। 
 
नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, राज्य मंत्री हर सिमरत कौर, और राष्ट्रीय महासचिव पूनम महाजन, सागर में कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं।
 
हितग्राही सम्मेलन में जब एक हितग्राही महिला का नाम चेक के लिए नाम पुकारा गया तो वह अपना मासूम बच्चा लेकर मंच पर पहुंची और आम महिला समझकर उसने मंच पर खड़ी पूनम महाजन को अपना मासूम बच्चा थमा दिया। इसके बाद वह चेक लेने चली गई।
 
पूनम महाजन भी उस बच्चे की पीठ थप-थपाकर दुलारती रहीं। जैसे ही चेक महिला को मिला तो महिला ने पूनम से अपना बच्चा वापस ले लिया।
 
 
इस बीच महिला यह नहीं जान पाई कि उसने किसी आम महिला को नहीं बड़ी नेता को अपना बच्चा सम्हालने के लिए दिया था।
ये भी पढ़ें
अमेरिका बोला, यूरो कप पर हो सकता है आतंकी हमला