सम्बंधित जानकारी
- देवास मंदिर विवाद में विधायक पुत्र रुद्राक्ष पर भी FIR, वायरल वीडियो की जांच के बाद फैसला
- MP News: नशे में जैन संतों को पीटने का मामला गर्माया, विरोध में सिंगोली बंद, CM ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश
- किसने लगाए दिग्विजय सिंह के खिलाफ गद्दार वाले पोस्टर
- अंबेडकर की विरासत पर सियासत, मोदी ने कांग्रेस को बताया संविधान का भक्षक, कांग्रेस का पलटवार
- महू आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- बाबा साहेब का काम 'न भूतो न भविष्यति'
जुलूस में डीजे की आवाज पर मुरैना में बवाल, गोली मारकर ली युवक की जान
Murena news in hindi : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर निकाले गए जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिंगोना खुर्द गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे हुई।
मुरैना के उप संभागीय मजिस्ट्रेट सीबी प्रसाद के अनुसार, डीजे की आवाज को लेकर सोमवार देर रात 2 समूहों के बीच झड़प हिंसक हो गई। इस दौरान एक लड़के ने गोलियां चला दीं, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
उन्होंने कहा कि 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह नहीं कहा जा सकता कि विवाद आंबेडकर जयंती के जुलूस को लेकर था। यह डीजे की आवाज को लेकर था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में संजय पिप्पल (26) नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। झड़प में शामिल दोनों समूहों के सदस्य जाटव और गूजर समुदाय के थे।
edited by : Nrapendra Gupta
