dharma sangrah
✕

MP Weather Update: पारा 45 डिग्री के पार, आग उगलती गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानिए MP में मानसून की एंट्री डेट कौनसी है

Updated: सोमवार, 18 मई 2026 (19:16 IST)
मध्यप्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। कई जिलों में सूरज आग बरसा रहा है और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। देश का हृदय आग के गोले की तरह तप रहा है। छतरपुर के खजुराहो में पारा रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पहुंच गया, जो इतिहास का दूसरा सबसे गर्म दिन है। इससे पहले 29 अप्रैल 1993 को पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर राहत भरी खबर दी है। 
ALSO READ: 8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात
 
प्रदेश के 4 जिलों में पारा 44 डिग्री और 11 जिलों में 43 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है तथा तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
 
दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आने लगी हैं और अस्पतालों में हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में हर किसी की नजर अब मानसून पर टिकी हुई है, क्योंकि झमाझम बारिश ही इस तपती गर्मी से राहत दिला सकती है।
ALSO READ: NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

46 डिग्री के पार पहुंचा पार, पिछले साल से ज्यादा गर्मी

मई में पहली बार सोमवार को पूरा मध्य प्रदेश तप गया। तेज गर्मी की वजह से सोमवार को भोपाल में सड़क का डामर पिघल गया। भोपाल में पारा 44 डिग्री रहा। इंदौर में 44.3 डिग्री, ग्वालियर में 43.7 डिग्री, उज्जैन में 44 डिग्री और जबलपुर में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में पिछले साल से भी ज्यादा गर्मी रही।
 
मौसम विभाग के अनुसार इस बार केरल में मानसून सामान्य समय से करीब पांच दिन पहले यानी 26 मई तक पहुंच सकता है। यदि मानसून तय समय से पहले केरल पहुंचता है तो इसका असर मध्य प्रदेश पर भी देखने को मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मध्य प्रदेश में मानसून 10 जून से 16 जून के बीच दस्तक दे सकता है। 
 
सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह 18 जून के बाद सक्रिय हुआ था। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून समय पर या उससे थोड़ा पहले पहुंच सकता है।
<

Daily Weather Report 18/05/2026 (Hindi) #HeatWave #WarmNight #madhyapradesh #MausamBhopal #imdweather #temperature #StayInformed #Mausam #WeatherForecast #ClimateAwareness pic.twitter.com/TuwnMFEexB

— Mausam Bhopal (@BhopalMausam) May 18, 2026 >
जानकारी के मुताबिक मानसून सबसे पहले मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों- खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर- से एंट्री ले सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने इस साल मध्य प्रदेश में सामान्य मानसून रहने की संभावना जताई है।  अनुमान है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होगी और औसतन 30 से 32 इंच तक वर्षा दर्ज की जा सकती है। इससे किसानों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
 
फिलहाल लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर में बेवजह घर से बाहर न निकलें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। आने वाले 2 से 3 सप्ताह तक गर्मी का असर जारी रह सकता है, लेकिन जून के दूसरे सप्ताह से मौसम बदलने की उम्मीद है।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख