1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. MP Political Crises Live Updates

MP Political Crises Live Updates : मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ का इस्तीफा, अब बनेगी नई सरकार

MP Political Crises Live Updates
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगभग 2 सप्ताह से जारी सियासी संकट के बीच शुक्रवार को कमलनाथ सरकार विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। 230 सदस्यीय विधानसभा में अब तक 23 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। मामले से जुड़ी हर जानकारी... 

- मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ का इस्तीफा, अब बनेगी नई सरकार।
- कमलनाथ 1 बजे राज्यपाल से मिलेंगे, दे सकते हैं इस्तीफा। 
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ का सवाल, प्रदेश पूछ रहा है मेरा क्या कसूर था।
- भारतीय जनता पार्टी की चिंता थी कि प्रदेश एक नई दिशा की ओर चल रहा है।
- 15 माह में 30 लाख किसानों का कर्जा माफ किया।
- भाजपा ने षड्‍यंत्र रच हमारे भाइयों के साथ धोखा किया है।
- वहीं हमने गौमाता के संरक्षण के लिए बनाई गई गौशाला।
- विधायकों को तोड़ने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए। 
- भाजपा पिछले 15 महीनों से साजिश रच रही थी।  
- भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया। 
- मुझे जनता ने 5 साल के लिए चुना था।
- भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की।
- कांग्रेस को चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं।
- भाजपा हमेशा सरकार गिराने की कोशिश में रही। 
- बागियों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
- मैंने हमेशा विकास में विश्वास रखा।
- भाजपा को 15 साल और मुझे 15 महीने मिले। 
- विधायकों को बेंगलुरु में बंधक बनाए रखा। 
-मध्यप्रदेश विधानसभा स्पीकर ने कहा- 23 विधायकों का इस्तीफा स्वीकार किया। 
-22 कांग्रेस के और 1 भाजपा विधायक का इस्तीफा स्वीकार किया। 
-विधायक इस्तीफे पर अड़े रहे-स्पीकर
-दुखी मन से इस्तीफे स्वीकार किए।
-मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान, 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा करेंगे कमलनाथ। उन्होंने दावा किया कि हमारे पास बहुमत।
-मुख्यमंत्री कमलनाथ आज दे सकते हैं इस्तीफा। 
अगला लेख
‘जनता कर्फ्यू’ मजाक नहीं, जिंदा रहने के जज्‍बे की प्रैक्‍टिस है, करना ही होगी