1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. mp congress shared the viral video of prahlad patel son

MP : बीच सड़क पर पुलिसकर्मी से भिड़ गए मंत्री पुत्र, बोले- तुम्हारी वर्दी उतरवा देंगे

Prahlad Patel
मध्यप्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल पर कथित रूप से पुलिस से झगड़ा करने और वर्दी उतरवाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य सिंह ने पुलिस के साथ अभद्रता की थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
मीडिया खबरों के मुताबिक घटना 9 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। इसका वीडियो मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रबल पटेल और उनके साथी पुलिस अफसरों से धक्का-मुक्की कर रहे हैं। इस पूरे मामले में अभी तक मंत्री और उनके बेटे की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। 
 
क्या लिखा कांग्रेस ने : कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'जानते नहीं, पापा मंत्री हैं और हम दबंग। तुम्हारी वर्दी उतरवा देंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बेटे प्रबल ने जबलपुर में बुजुर्ग दंपति को टक्कर मारने के बाद पुलिस वालों को इस अंदाज में धमकाया! भाजपा के राज में मंत्री पुत्रों का आतंक आमजनता झेलने को मजबूर है पहले नरेंद्र शिवाजी पटेल अब प्रह्लाद पटेल। कुर्सी की गर्मी का पूरा इस्तेमाल इनके बेटे अपनी दबंगई से कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Baba Siddique Murder Case : आरोपी ने किया नाबालिग होने का दावा, कोर्ट ने मुंबई पुलिस को दिया यह आदेश